More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में चक्रवात अर्नब का असर: तापमान गिरा, 33 जिलों में आंधी-बारिश...

    एमपी में चक्रवात अर्नब का असर: तापमान गिरा, 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। कहीं बादलों ने धूप रोक दी है तो कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 2 नवंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को ग्वालियर, जबलपुर और रीवा सहित 33 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री तक नीचे आ गया। इससे दिन के समय भी ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव से नवंबर की शुरुआत में रात की ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

    33 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश की संभावना है।

    वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।

    बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी

    चक्रवात के असर से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पांढुर्णा कृषि उपज मंडी में खुले में रखे मक्के के ढेर बारिश में भीग गए। इससे हजारों क्विंटल मक्का खराब होने की आशंका है। छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है। बारिश से धान के दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है।

    रायसेन के दशहरा मैदान में धान लेकर करीब 200 ट्रॉलियों से पहुंचे किसानों को भी अपनी उपज बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार को भोपाल, सागर, सिंगरौली, पांढुर्णा, मैहर, दमोह, सीहोर और नर्मदापुरम सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश से तुअर, कपास और संतरे की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद भी है।

    पचमढ़ी में 15.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

    बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में रात के तापमान में भी ठंडक महसूस होने लगी है। गुरुवार रात पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 15.6, अमरकंटक में 16.1, खरगोन और दमोह में 17 तथा धार में 17.1 डिग्री तापमान रहा।

    3 अक्टूबर को विदा हुआ था मानसून, फिर क्यों हो रही बारिश?

    मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 3 अक्टूबर को हो चुकी है। इसके बावजूद बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी प्रणालियों और चक्रवात के प्रभाव से बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, पिछले दस वर्षों के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिला है। इस बार भी महीने की शुरुआत में तेज धूप रही, जबकि रात में ठंडक और बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी है।

    Latest articles

    राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, वोट कटने पर चुनाव आयोग को घेरा

    खरगे के आवास पर 19 विपक्षी दलों की मॉक संसद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता...

    बैतूल को 443 करोड़ की विकास सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 30 करोड़ का बोनस

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांंसफर की बोनस राशि बैतूल/भोपाल।...

    उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

    उमर ने तस्वीर साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’ नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के...

    इंदौर में 2 नवंबर से जुटेंगे संघ के दिग्गज, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

    भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित 408...

    More like this

    राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, वोट कटने पर चुनाव आयोग को घेरा

    खरगे के आवास पर 19 विपक्षी दलों की मॉक संसद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता...

    बैतूल को 443 करोड़ की विकास सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 30 करोड़ का बोनस

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांंसफर की बोनस राशि बैतूल/भोपाल।...

    उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

    उमर ने तस्वीर साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’ नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के...