More
    Homeदेशचक्रवात अर्नब का अलर्ट: 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, ओडिशा...

    चक्रवात अर्नब का अलर्ट: 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, ओडिशा में स्कूल बंद

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से देश के 11 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। ओडिशा में संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि छह जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत कार्यों के लिए 20 जिलों को 27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

    11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर को दक्षिणी और तटीय ओडिशा में मूसलाधार बारिश की आशंका है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके अलावा 28 से 30 अक्टूबर के बीच झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम और विदर्भ में भी बारिश के आसार हैं।

    यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

    उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश की आशंका है। 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    29 अक्टूबर को प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के अलावा बरेली, पीलीभीत तथा शाहजहांपुर में भी बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव से तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

    ओडिशा में बचाव अभियान तेज

    चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि चक्रवात का केंद्र आंध्र प्रदेश और यानम के आसपास रहने के बावजूद ओडिशा में इसका असर पड़ सकता है। राज्य में भारी बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

    प्रशासन निचले और संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की छह और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल की 24 टीमें तैनात की गई हैं।

    ट्रेनें रद्द, मछुआरों को चेतावनी

    चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने का अनुमान जताया गया है। रेलवे ने खराब मौसम के मद्देनजर दक्षिण तटीय रेलवे की आठ ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि दो ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त करने का फैसला लिया है।

    सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की बचाव टीमें भी तैयार हैं। मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के प्रभावित हिस्सों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने और संवेदनशील पर्यटन स्थलों से दूर रहने की अपील की है।

     

    Latest articles

    गुवाहाटी के होटल में खूनी वारदात, गोलीबारी में पांच की मौत; एक परिवार के चार लोगों की गई जान

    गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात संपत्ति विवाद के चलते एक होटल में...

    Microsoft VRS Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों पर नौकरी छोड़ने का दबाव

    वाशिंगटन/नई दिल्ली। Microsoft VRS Offer: दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट ने...

    बैतूल बैंक धोखाधड़ी: 1.14 करोड़ की हेराफेरी में तीन और गिरफ्तार

    बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में 1...

    भोपाल में कार्बाइड गन बैन, निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध

    भोपाल। Bhopal Carbide Gun Ban: दीपावली पर लोगों की सुरक्षा और संभावित हादसों को...

    More like this

    गुवाहाटी के होटल में खूनी वारदात, गोलीबारी में पांच की मौत; एक परिवार के चार लोगों की गई जान

    गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात संपत्ति विवाद के चलते एक होटल में...

    Microsoft VRS Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों पर नौकरी छोड़ने का दबाव

    वाशिंगटन/नई दिल्ली। Microsoft VRS Offer: दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट ने...

    बैतूल बैंक धोखाधड़ी: 1.14 करोड़ की हेराफेरी में तीन और गिरफ्तार

    बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में 1...