More
    Homeमध्यप्रदेशकूनो में चीतों की नई पीढ़ी का जन्म, मादा चीता ने दिए...

    कूनो में चीतों की नई पीढ़ी का जन्म, मादा चीता ने दिए 5 शावकों को जन्म

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Kuno National Park : मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट चीता के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। भारतीय धरती पर जन्मी 32 माह की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते भारतीय धरती पर जन्मे हैं।

    KJP21, मुखी और KGP12 के बाद भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने देश में ही शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के अनुसार, यह उपलब्धि भारत में चीता संरक्षण और पुनर्स्थापना अभियान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे कूनो में चीतों की नई पीढ़ी के विस्तार को भी बल मिला है।

    भारत में शुरू हुई बोत्सवाना वंशावली

    पांचों शावकों का जन्म एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि भी लेकर आया है। इनके पिता बोत्सवाना से भारत लाए गए नर चीता हैं। इस तरह इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली की शुरुआत हुई है। इससे देश में बढ़ रही चीता आबादी के आनुवंशिक आधार में भी विविधता आने की उम्मीद है।

    प्रोजेक्ट चीता को मिली नई मजबूती

    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की नई पीढ़ी का जन्म प्रोजेक्ट चीता की प्रगति का महत्वपूर्ण संकेत है। लगातार निगरानी, वैज्ञानिक प्रबंधन, पशु चिकित्सा सेवाओं और मैदानी स्तर पर किए जा रहे संरक्षण प्रयासों के बीच शावकों का जन्म भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान के लिए उत्साहजनक खबर है।
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चीतों के जन्म पर प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम और सभी सहयोगियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इनके समर्पण और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।

    कूनो में पांच नन्हे शावकों के आगमन ने वन्यजीव संरक्षण की मुहिम को नई उम्मीद दी है। भारत में चीतों की बढ़ती संख्या के साथ अब चुनौती इस नई आबादी के सुरक्षित संरक्षण और उसके स्थायी विस्तार की है।

    Latest articles

    राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 25 लाख के चेक बाउंस मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

    इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले...

    बालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस...

    धनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दीं शुभकामनाएं

    भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

    More like this