More
    Homeमनोरंजन Box Office: 'दृश्यम 3' की कमाई में जबरदस्त उछाल, 'हनुमान अंश' का...

     Box Office: ‘दृश्यम 3’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार

    Published on

    spot_img

    मुंबई। Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है। गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं, करीब दो महीने से सिनेमाघरों में मौजूद ‘हनुमान अंश’ भी नई फिल्मों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘वन’ का प्रदर्शन भी ठीक रहा, जबकि ‘प्रेम कीटाणु’ और हॉलीवुड की ब्लैक कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खास आकर्षित नहीं कर सकीं।

    ‘दृश्यम 3’ ने वीकेंड पर मचाया धमाल

    ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले ही दिन 62 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिनों में इसका इंडिया नेट कलेक्शन 176.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ जयदीप अहलावत अहम भूमिका में हैं। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    ‘प्रेम कीटाणु’ की कमाई धीमी

    वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना अभिनीत ‘प्रेम कीटाणु’ भी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 50 लाख, शनिवार को 35 लाख और रविवार को 31 लाख रुपये कमाए। तीन दिनों में इसका नेट कलेक्शन करीब 1.16 करोड़ रुपये रहा।

    ‘वन’ ने बनाई अपनी पकड़

    सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल की ‘वन’ 25 सितंबर को रिलीज हुई थी। पहले सप्ताह में फिल्म ने 53.60 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे सप्ताह में भी इसकी कमाई जारी है। नौवें दिन शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ और दसवें दिन रविवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल नेट कलेक्शन 62.12 करोड़ रुपये हो गया है।

    ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार

    करीब दो महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी है। रिलीज के 58वें दिन शनिवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये और 59वें दिन रविवार को तीन करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल नेट कलेक्शन 324.73 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई लाखों में

    सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर चुकी ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब सीमित स्क्रीन्स पर चल रही है। रविवार को फिल्म ने करीब 15 लाख रुपये और शनिवार को 13 लाख रुपये का कारोबार किया। इसका ग्रॉस कलेक्शन 269.43 करोड़ रुपये बताया गया है।


    Latest articles

    गुवाहाटी के होटल में खूनी वारदात, गोलीबारी में पांच की मौत; एक परिवार के चार लोगों की गई जान

    गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात संपत्ति विवाद के चलते एक होटल में...

    Microsoft VRS Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों पर नौकरी छोड़ने का दबाव

    वाशिंगटन/नई दिल्ली। Microsoft VRS Offer: दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट ने...

    बैतूल बैंक धोखाधड़ी: 1.14 करोड़ की हेराफेरी में तीन और गिरफ्तार

    बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में 1...

    भोपाल में कार्बाइड गन बैन, निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध

    भोपाल। Bhopal Carbide Gun Ban: दीपावली पर लोगों की सुरक्षा और संभावित हादसों को...

    More like this

    गुवाहाटी के होटल में खूनी वारदात, गोलीबारी में पांच की मौत; एक परिवार के चार लोगों की गई जान

    गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात संपत्ति विवाद के चलते एक होटल में...

    Microsoft VRS Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों पर नौकरी छोड़ने का दबाव

    वाशिंगटन/नई दिल्ली। Microsoft VRS Offer: दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट ने...

    बैतूल बैंक धोखाधड़ी: 1.14 करोड़ की हेराफेरी में तीन और गिरफ्तार

    बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में 1...