More
    Homeमध्यप्रदेशअमित शाह आज पहुंचेंगे भोपाल, 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में होंगे...

    अमित शाह आज पहुंचेंगे भोपाल, 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल; 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Amit Shah Bhopal Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) भोपाल पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे शनिवार, 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्यों के जुटने की संभावना है। इस दौरान शाह पशुपालकों को बोनस राशि वितरित करने के साथ गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही गोपालक दीदियों का सम्मान और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में कृषक कल्याण वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस तथा गौशालाओं को सहायता राशि देने के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

    दूध से आगे बढ़ेगा सांची का कारोबार

    अमित शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में 16.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना में केंद्र सरकार ने छह करोड़ रुपये का अनुदान दिया है, जबकि भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने 10.80 करोड़ रुपये का अंशदान किया है। प्लांट में प्रतिदिन 40 हजार लीटर दूध के प्रसंस्करण की क्षमता है। इसके शुरू होने से सांची के उत्पादों की विविधता बढ़ाने और दूध से आगे बढ़कर अन्य डेयरी उत्पादों के कारोबार को विस्तार देने में मदद मिलेगी।

    उज्जैन में 255 करोड़ से बनेगा आधुनिक डेयरी प्लांट

    उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध कारोबार को बढ़ावा देने के लिए 255 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित किया जाएगा। अमित शाह भोपाल से इस परियोजना का डिजिटल भूमिपूजन करेंगे। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ की ओर से प्रस्तावित इस प्लांट के लिए राज्य सरकार 170 करोड़ रुपये का अनुदान देगी, जबकि शेष 85 करोड़ रुपये दुग्ध संघ ऋण के माध्यम से जुटाएगा। परियोजना को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्लांट के शुरू होने से दूध के प्रसंस्करण और उससे बनने वाले उत्पादों की क्षमता में वृद्धि होगी।

    नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

    डेयरी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों के अलावा अमित शाह भेल दशहरा मैदान में पुलिस मुख्यालय की ओर से आयोजित नए आपराधिक कानूनों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद वे भौंरी स्थित आईआईएसईआर के अत्रि परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बाद अमित शाह का भोपाल प्रवास राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि उनके घोषित कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र डेयरी क्षेत्र का विस्तार, सहकारी संस्थाओं को मजबूती देना, पशुपालकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास करना है।

    Latest articles

    राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 25 लाख के चेक बाउंस मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

    इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले...

    बालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस...

    धनतेरस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दीं शुभकामनाएं

    भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

    More like this

    राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 25 लाख के चेक बाउंस मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

    इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ की कमाई

    मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले...

    बालाघाट के नए एसपी बने मलय जैन, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस...