More
    Homeमध्यप्रदेश‘छात्रों की गूंज’ आज, राहुल गांधी इंदौर में 7 घंटे रहेंगे; छात्रों...

    ‘छात्रों की गूंज’ आज, राहुल गांधी इंदौर में 7 घंटे रहेंगे; छात्रों से शिक्षा-रोजगार पर करेंगे संवाद

    Published on

    spot_img

    इंदौर।Rahul Gandhi Indore:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार, 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। यह ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का पांचवां कार्यक्रम है। इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं।

    राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे। शाम करीब 5 बजे वे रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में छात्र शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठा सकेंगे।

    कांग्रेस का 2 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा

    कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हालांकि आयोजन में वास्तविक उपस्थिति इससे अलग हो सकती है। इससे पहले कांग्रेस ने एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन का दावा किया था।

    कार्यक्रम के लिए पहले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का प्रस्ताव था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद आयोजन स्थल को रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में बदला गया। आईडीए ने मैदान के इस्तेमाल की अनुमति पांच शर्तों के साथ दी थी।

    कार्यक्रम पर पुलिस की 31 शर्तें

    राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर पुलिस ने आयोजनकर्ताओं के सामने 31 शर्तें रखी हैं। इनमें भीड़ नियंत्रण, मंच तक पहुंच, निगरानी, चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन निकासी सहित सुरक्षा से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। आयोजकों से शपथ पत्र और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी मांगी गई है।

    एयरपोर्ट से होटल तक स्वागत की तैयारी

    कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक, राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट के अलावा लवकुश चौराहा, एमआर-10 चौराहा, विजय नगर चौराहा और रेडिसन के पास स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे रेडिसन होटल पहुंचेंगे।

    शाम करीब 5 बजे राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। आयोजन स्थल पर उनका कुल प्रवास करीब साढ़े तीन घंटे का बताया गया है, जबकि मंच पर रहने का समय करीब एक घंटे रहेगा।

    ट्रैफिक के लिए डायवर्जन प्लान

    कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। यातायात के दबाव और जरूरत के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

    रात 9 बजे दिल्ली रवाना होंगे राहुल

    कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राहुल गांधी रात करीब 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस तरह उनका इंदौर में करीब सात घंटे का कार्यक्रम रहेगा।

     

    Latest articles

    क्या चीनी खाने से कैंसर बढ़ता है? जानिए मीठा पूरी तरह छोड़ना जरूरी है या नहीं

    नई दिल्ली। कैंसर के इलाज के दौरान खान-पान को लेकर मरीजों और उनके परिवारों...

    DUSU Election 2026: ABVP ने जीती 3 सीटें, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

    नई दिल्ली। DUSU Election 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे...

    सरकारी जमीन-इमारतों से 5,000 करोड़ जुटाएगी केंद्र सरकार

    नई दिल्ली।Government Land : लंबे समय से खाली पड़ी सरकारी जमीनों और इमारतों के...

    More like this

    क्या चीनी खाने से कैंसर बढ़ता है? जानिए मीठा पूरी तरह छोड़ना जरूरी है या नहीं

    नई दिल्ली। कैंसर के इलाज के दौरान खान-पान को लेकर मरीजों और उनके परिवारों...

    DUSU Election 2026: ABVP ने जीती 3 सीटें, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

    नई दिल्ली। DUSU Election 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे...

    सरकारी जमीन-इमारतों से 5,000 करोड़ जुटाएगी केंद्र सरकार

    नई दिल्ली।Government Land : लंबे समय से खाली पड़ी सरकारी जमीनों और इमारतों के...