More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में आज जलेंगे 2.50 लाख दीप: 17 शहरी और 11 ग्रामीण...

    भोपाल में आज जलेंगे 2.50 लाख दीप: 17 शहरी और 11 ग्रामीण स्थानों पर होगा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन

    Published on

    spot_img

    PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू, अस्पतालों और ब्लड सेंटरों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर

    भोपाल। BJPSeva Sankalp Abhiyan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। अभियान के शुभारंभ पर भोपाल जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत शहर के 17 और ग्रामीण क्षेत्र के 11 स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन होगा। इन स्थानों पर करीब 2.50 लाख दीप जलाए जाएंगे।

    शहर के ऐतिहासिक स्मारकों, प्रमुख चौराहों, घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के देवस्थलों, तालाबों और सामुदायिक परिसरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। भाजपा के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

    राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर होने वाला दीप प्रज्ज्वलन भोपाल के इतिहास, आस्था, शौर्य और विकास से जुड़े स्थलों को रोशन करेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम स्तर पर सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकता का संदेश देने की तैयारी है।

    इन ग्रामीण स्थानों पर जलेंगे दीप

    ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत चंदेरी के रामदेव बाबा मंदिर प्रांगण, अरेड़ी के अमृत सरोवर, ईमलिया में तालाब मंदिर के पास, पाटनिया के हनुमान मंदिर, ईंटखेड़ी सड़क में नदी के पास, अमोनी के पटेल बाबा मंदिर, सिकंदराबाद के सामुदायिक शेड, बगरोदा के तालाब मंदिर, बरखेड़ी बाजयाफ्त में तालाब नर्सरी के पास, बरखेड़ा बोंदर में पाठशाला तालाब के पास और फंदा कलां के हरिहर मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

    इन कार्यक्रमों में मंदिर परिसरों, जलाशयों और सार्वजनिक स्थलों को दीपों से सजाया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों को भी सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा जाएगा।

    31 अस्पतालों और ब्लड सेंटरों में रक्तदान शिविर

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय भोपाल सहित जिले के 31 चिन्हित अस्पतालों और ब्लड सेंटरों से होगी।

    इन केंद्रों पर इन-हाउस रक्तदान शिविरों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आउटडोर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

    नरेला विधानसभा में जलेंगे सवा लाख दीप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास को भी दीपों से सजाया जाएगा। यहां 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ में 9,125 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं, नरेला विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.25 लाख दीप जलाने की तैयारी है।

    इस दौरान ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ विषय पर विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।


    Latest articles

    AI से मानव सभ्यता को बड़ा खतरा? नोबेल विजेता जेफ्री हिंटन ने 10 साल में गंभीर जोखिम की दी चेतावनी

    लंदन। Artificial Intelligence : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र के प्रमुख वैज्ञानिक और नोबेल...

    एन चंद्रशेखरन 2032 तक बने रहेंगे टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल का कार्यकाल बढ़ाया

    नई दिल्ली। N Chandrasekaran : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अब वर्ष 2032...

    Medical Store CCTV Rule: मेडिकल स्टोर्स में CCTV होगा जरूरी? Schedule H, H1 और X दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी

    नई दिल्ली। मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की बिक्री और रिकॉर्डिंग व्यवस्था को और सख्त...

    Rishabh Pant बने Rest of India के कप्तान, Sarfaraz Khan को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी

    मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया...

    More like this

    AI से मानव सभ्यता को बड़ा खतरा? नोबेल विजेता जेफ्री हिंटन ने 10 साल में गंभीर जोखिम की दी चेतावनी

    लंदन। Artificial Intelligence : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र के प्रमुख वैज्ञानिक और नोबेल...

    एन चंद्रशेखरन 2032 तक बने रहेंगे टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल का कार्यकाल बढ़ाया

    नई दिल्ली। N Chandrasekaran : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अब वर्ष 2032...

    Medical Store CCTV Rule: मेडिकल स्टोर्स में CCTV होगा जरूरी? Schedule H, H1 और X दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी

    नई दिल्ली। मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की बिक्री और रिकॉर्डिंग व्यवस्था को और सख्त...