More
    Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने 10 IPS अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

    10 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

    जारी तबादला सूची में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से हटाकर मैदानी पदस्थापना दी गई है।

    IPS मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय की साइबर शाखा से हटाकर ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज कुमार को ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल पदस्थ किया गया है।

    इसी तरह आलोक कुमार वर्मा को देवास से CSP रीवा, वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से SDOP सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है।

    127 DSP स्तर के अधिकारियों का भी ट्रांसफर

    IPS अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें DSP, SDOP, CSP, ACP और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

    तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कई अधिकारियों को मैदानी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विभिन्न जिलों में तैनात SDOP और नगर पुलिस अधीक्षकों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है।

    सूची में प्रशिक्षु DSP और कार्यवाहक DSP स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और नगरीय पुलिस क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

    Latest articles

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    More like this