More
    HomeदेशBRICS Summit 2026: दिल्ली में जोरदार तैयारियां, 3 दिन बंद रहेंगे कोर्ट-सरकारी...

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में जोरदार तैयारियां, 3 दिन बंद रहेंगे कोर्ट-सरकारी दफ्तर; 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली को पोस्टर, पेंटिंग्स और रोशनी से सजाया गया है। राजधानी की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर की गई सजावट से दिल्ली में किसी बड़े उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।

    समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए दिल्ली में व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

    22 डायवर्जन पॉइंट, 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने BRICS Summit के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था तैयार की है। वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए जाएंगे, जबकि 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक को नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विदेशी प्रतिनिधियों के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका भी जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि कोशिश रहेगी कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

    दिल्ली में तीन दिन अदालतों का कामकाज प्रभावित

    BRICS Summit के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट और सभी जिला अदालतें 11 सितंबर को बंद रहेंगी। ट्रायल कोर्ट में 12 सितंबर को भी अवकाश रहेगा।

    इसके चलते दिल्ली की निचली अदालतों में 11, 12 और 13 सितंबर को लगातार तीन दिन कामकाज नहीं होगा।

    केंद्र और एमसीडी के दफ्तर भी 11 सितंबर को बंद

    सम्मेलन की सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को देखते हुए केंद्र सरकार और एमसीडी के सभी कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे। हालांकि अस्पताल, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

    नौ होटलों से भारत मंडपम तक रूट की रिहर्सल

    BRICS Summit में आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए दिल्ली के नौ प्रमुख होटलों को चिन्हित किया गया है। इन होटलों से भारत मंडपम तक आने-जाने वाले मार्गों की पहचान कर ली गई है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन रूट पर वीवीआईपी काफिलों की रिहर्सल कर रही है। पुलिसकर्मियों को रूट, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष ब्रीफिंग दी जा रही है।

    NSG का ऑपरेशन ‘कवच’, आतंकी खतरे से निपटने की तैयारी

    BRICS Summit की सुरक्षा को लेकर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने भी विशेष अभ्यास किया। ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत करीब 100 NSG कमांडो ने अलग-अलग स्थानों पर ड्रिल में हिस्सा लिया।

    अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित आतंकी खतरे की स्थिति में NSG, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संयुक्त कार्रवाई की जा सके।

    BRICS का 11 देशों तक हुआ विस्तार

    BRICS की शुरुआत ब्राजील, रूस, भारत और चीन के समूह के रूप में हुई थी। इसके विदेश मंत्रियों की पहली बैठक 2006 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई थी। इसके बाद 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में पहला BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ।

    2011 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद समूह का नाम BRICS हो गया। जनवरी 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को पूर्ण सदस्य बनाया गया। इसके बाद जनवरी 2025 में इंडोनेशिया भी समूह का पूर्ण सदस्य बना।

    अब BRICS में 11 पूर्ण सदस्य देश हैं। इसके अलावा कई साझेदार देशों के साथ भी समूह का सहयोग बढ़ रहा है।

    BRICS Summit में स्पेस काउंसिल पर हो सकती है चर्चा

    इस बार BRICS Summit में अंतरिक्ष सहयोग को मजबूत करने के लिए स्थायी संस्थागत ढांचा तैयार करने पर चर्चा होने की संभावना है। सदस्य देशों के रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट नेटवर्क के विस्तार और BRICS Space Council के गठन का प्रस्ताव महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।

    सदस्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच शुरुआती बैठकों में इन मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है। प्रस्ताव के तहत सदस्य देशों के मौजूदा भू-अवलोकन उपग्रहों से मिलने वाले डेटा को साझा कर एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना है।

    इसका फायदा आपदा प्रबंधन में भी मिल सकता है। उदाहरण के लिए भारत में बाढ़ या चक्रवात जैसी आपदा के दौरान दूसरे सदस्य देशों से मिलने वाले सैटेलाइट डेटा के जरिए प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग और राहत कार्यों को बेहतर बनाया जा सकता है।

    Latest articles

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...

    MP News: भोपाल के विकास चौधरी का दिल इराकी मरीज के सीने में धड़का, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन

    भोपाल। राजधानी भोपाल के 53 वर्षीय व्यवसायी विकास चौधरी के निधन के बाद उनके...

    More like this

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...