More
    HomeदेशBRICS Summit 2026: 10 दिन हाई अलर्ट पर दिल्ली, 24 घंटे निगरानी

    BRICS Summit 2026: 10 दिन हाई अलर्ट पर दिल्ली, 24 घंटे निगरानी

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: राजधानी में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सम्मेलन के मद्देनजर नई दिल्ली क्षेत्र में अगले करीब दस दिनों तक हाई अलर्ट रहेगा। 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जाएगा। किसी भी समस्या या आपात स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के लिए एनडीएमसी के प्रमुख विभागों के नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।

    दिन के समय सिविल, हॉर्टिकल्चर, पब्लिक हेल्थ, एन्फोर्समेंट, इलेक्ट्रिकल, ट्रांसपोर्ट, फायर और सिक्योरिटी विभाग अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करेंगे। दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय की जिम्मेदारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दी गई है। सीपीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के नोडल अधिकारी भी लगातार संपर्क में रहेंगे।

    कंट्रोल रूम में मिलने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों को लॉगबुक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें शिकायत मिलने से लेकर कार्रवाई पूरी होने तक का समय दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना होगी।

    15 हजार से ज्यादा गमलों से सजेगी नई दिल्ली

    BRICS सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली क्षेत्र को सजाने-संवारने का काम भी तेजी से चल रहा है। एनडीएमसी क्षेत्र के 17 प्रमुख गोलचक्करों पर सजावटी रोशनी लगाई जा रही है। पटेल चौक, विंडसर प्लेस, मंडी हाउस, तीन मूर्ति, लोक कल्याण, मान सिंह और प्रधानमंत्री गोलचक्कर समेत प्रमुख स्थानों को रोशन किया जाएगा।

    इसके अलावा 11 बड़े होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों पर भी सजावटी रोशनी की जाएगी। यह काम 9 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राजधानी के प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर एनडीएमसी की नर्सरियों में तैयार 15 हजार से अधिक गमले लगाए जा रहे हैं। 15 स्थानों पर फूलों से सजे बोर्ड और नौ जगह फूलों के फव्वारे भी लगाए जाएंगे।

    309 स्थानों पर BRICS की ब्रांडिंग

    सम्मेलन से जुड़े प्रमुख मार्गों की खूबसूरती और व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 41 प्रमुख सड़कों पर निगरानी रखी जा रही है, जिनमें से 32 सड़कों पर रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है।

    रात के समय सात मशीनों से यांत्रिक सफाई और 10 दबावयुक्त जल मशीनों से सड़कों की धुलाई की जाएगी। जलभराव की आशंका वाले स्थानों की पहचान कर नालों की गाद निकासी पूरी कर ली गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पंप भी लगाए गए हैं।

    BRICS सम्मेलन की ब्रांडिंग के लिए 309 स्थानों को सजाया गया है। इनमें 154 डिजिटल स्क्रीन, 83 प्रचार पट्ट और 72 बस प्रतीक्षालय शामिल हैं।

    11 से 13 सितंबर तक चिड़ियाघर बंद

    BRICS सम्मेलन के कारण राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 11 से 13 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। प्रशासन ने 3 सितंबर को जारी आदेश में इन तारीखों के लिए टिकट बुकिंग भी बंद रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पशुओं की देखभाल और प्रबंधन से जुड़ी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। 14 सितंबर से चिड़ियाघर दोबारा पर्यटकों के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

    आज मोटर कारकेड की रिहर्सल, कई रास्तों पर डायवर्जन

    सम्मेलन की सुरक्षा तैयारियों के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शनिवार को मोटर कारकेड की रिहर्सल करेगी। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा की पहले से योजना बनाएं और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

    वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

    BRICS सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, सफाई और सौंदर्यीकरण से लेकर विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय तक व्यापक तैयारियां की गई हैं। अगले कुछ दिनों में राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण और सख्त रहने की संभावना है।

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...