More
    Homeमध्यप्रदेशMP में 1.21 लाख मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी...

    MP में 1.21 लाख मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, लैपटॉप के लिए खातों में ट्रांसफर किए 304 करोड़ रुपए 

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को बड़ी खुशखबरी आई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए 304 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। योजना के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा पहली बार में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

    एक क्लिक में विद्यार्थियों के खातों में पहुंची राशि

    भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक क्लिक के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने कुछ मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से लैपटॉप भी वितरित किए और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और बेहतर करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मंत्री द्वय विजय शाह और उदयप्रताप सिंह भी मौजूद थे।

    शिक्षा के हर स्तर पर सरकार का फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा तक विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है। विद्यार्थियों को पोषाक, साइकिल और किताबों के साथ-साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

    अब तक 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मदद

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के तहत अब तक विद्यार्थियों को 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है।

    कांग्रेस पर भी साधा निशाना

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विद्यार्थियों को लैपटॉप, साइकिल, किताबें और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिलती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के हर स्तर पर सुविधाएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं से पुराने दौर के लिए माफी मांगने की बात भी कही।

     

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...