More
    Homeमध्यप्रदेशMP High Court: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के...

    MP High Court: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जस्टिस कोगजे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में फिलहाल जस्टिस विवेक रूसिया प्रभारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हुआ था। इसके बाद जस्टिस रूसिया को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई थी।

    कॉलेजियम की बैठक में मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान तथा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने की। कॉलेजियम में उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य न्यायाधीश भी शामिल रहे।

    गुजरात हाईकोर्ट में जज रहे जस्टिस कोगजे

    जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने बीएससी (केमिस्ट्री) के बाद वर्ष 1990 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 1993 से गुजरात में वकालत शुरू की।

    वर्ष 2016 में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस कोगजे ने गुजरात सरकार के साथ भी लंबे समय तक काम किया है। वह 2002 से 2007 तक एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल एक्साइज और कस्टम विभाग के स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस कोगजे जबलपुर स्थित हाईकोर्ट की मुख्य पीठ से कामकाज संभालेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद जस्टिस विवेक रूसिया की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी समाप्त हो जाएगी।

    राजस्थान और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट को भी नए चीफ जस्टिस

    कॉलेजियम ने राजस्थान और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।

    वहीं, राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

    Latest articles

    एमपी में फिर बदला मौसम: 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून

    भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद मानसून ने एक बार...

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...

    More like this

    एमपी में फिर बदला मौसम: 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून

    भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद मानसून ने एक बार...

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...