More
    Homeसंपादकीयगांवों में संपत्ति कर की तैयारी,  सुविधाओं की गारंटी कौन देगा?

    गांवों में संपत्ति कर की तैयारी,  सुविधाओं की गारंटी कौन देगा?

    Published on

    spot_img

    मध्यप्रदेश में जलकर लागू करने के बाद अब ग्राम पंचायतों में संपत्ति कर वसूलने की तैयारी है। गांवों में संपत्तियों का सर्वे शुरू हो गया है। प्रस्ताव के मुताबिक दिसंबर 2026 तक सर्वे पूरा कर जनवरी 2027 से संपत्ति कर लागू किया जा सकता है। पक्के मकानों पर सालाना 500 से 1000 रुपए तक कर लगाने का प्रस्ताव है, जबकि कच्चे और कवेलू वाले मकानों को इससे बाहर रखा जा सकता है। जनजातीय ब्लॉकों में संपत्ति कर शून्य रखने पर भी विचार हो रहा है।

    प्रदेश की करीब 23 हजार पंचायतों में सचिव और ग्राम रोजगार सहायक संपत्तियों की मैपिंग कर रहे हैं। पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए संपत्ति कर के अलावा स्ट्रीट लाइट, सफाई और सीवेज के लिए भी शुल्क लगाने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। पन्ना के मडला गांव का उदाहरण भी दिया गया, जहां पंचायत ने आने वाले वाहनों पर 50 रुपए शुल्क लगाया है। इससे पंचायत को सालाना करीब ढाई से तीन लाख रुपए की आय हो रही है।

    ग्राम पंचायतों में पानी समिति को भी कई अधिकार दिए जा रहे हैं। अति गरीब, विधवा और दिव्यांग परिवारों के लिए जल प्रभार और नए कनेक्शन शुल्क में छूट दी जा सकेगी। जलकर नहीं देने पर पानी की सप्लाई रोकने और बकाया पर 5 से 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रावधान होगा। नल के पानी से वाहन धोने, मवेशियों को नहलाने या टुल्लू पंप लगाने पर भी कार्रवाई की जा सकेगी। पानी समिति में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी।

    पंचायतों की आय बढ़ाना जरूरी है, लेकिन नए करों के साथ जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। ग्रामीणों से संपत्ति कर, जलकर, सफाई और अन्य शुल्क वसूले जाएंगे तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि पैसा कहां खर्च होगा।

    गांवों में आज भी सड़क, पानी, नाली, बिजली और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कई जगह संतोषजनक नहीं है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि टैक्स वसूलने के बाद ग्रामीणों को बेहतर सुविधाओं की गारंटी कौन देगा?

    स्थानीय निकायों को कर संग्रह के साथ आय-व्यय का सार्वजनिक हिसाब और सुविधाओं की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। तभी नया कर ग्रामीणों पर अतिरिक्त बोझ के बजाय गांवों के विकास का साधन बन सकेगा।

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...