More
    Homeव्यापारसोना ₹1,703 उछला, ₹1.54 लाख पर पहुंचा: अगस्त में अब तक ₹11...

    सोना ₹1,703 उछला, ₹1.54 लाख पर पहुंचा: अगस्त में अब तक ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2,531 चढ़ी

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार (17 अगस्त) को जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 1,703 रुपए बढ़कर 1.54 रुपए लाख हो गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 2,531रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 2.36 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

    अगस्त में 17 दिन में सोना 11 हजार रुपए महंगा

    अगस्त में अब तक सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। महीने के 17 दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 11 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी के भाव में करीब 18 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में इस तेजी का असर आगामी त्योहारी सीजन में आभूषण खरीदने वालों के बजट पर पड़ सकता है।

    2026 में सोने की कीमत 21 हजार रुपए बढ़ी

    साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब  21 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.33 लाख रुपए से अधिक था, जो अब बढ़कर 1.54 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

    चांदी की कीमत भी इस साल करीब 6 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ी है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम था, जो अब बढ़कर 2.36 लाख रुपए हो गया है।

    जनवरी में सोने-चांदी ने बनाया था रिकॉर्ड

    इस साल सोने और चांदी दोनों ने जनवरी में अब तक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 29 जनवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी का भाव 3.86 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद दोनों कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा है।

    Latest articles

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...

    MP News: भोपाल के विकास चौधरी का दिल इराकी मरीज के सीने में धड़का, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन

    भोपाल। राजधानी भोपाल के 53 वर्षीय व्यवसायी विकास चौधरी के निधन के बाद उनके...

    More like this