More
    Homeमनोरंजन‘7 आवर्स टू गो’ और ‘घोस्ट’ फेम एक्ट्रेस अनन्या राज ने नींद...

    ‘7 आवर्स टू गो’ और ‘घोस्ट’ फेम एक्ट्रेस अनन्या राज ने नींद में ली अंतिम सांस

    Published on

    spot_img

    मुंबई। फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अनन्या राज का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री के निधन की जानकारी साझा की है।

    परिजनों के अनुसार, अनन्या राज का निधन 15 जुलाई की सुबह नींद में ही हुआ। वह पिछले एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। परिवार ने बताया कि उन्होंने अपनी परेशानियों का मजबूती से सामना किया और आखिरी समय तक एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।

    परिवार ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक संदेश

    अनन्या राज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की ओर से एक भावुक पोस्ट साझा की गई। इसमें लिखा गया कि भारी मन से अभिनेत्री के निधन की सूचना दी जा रही है। वह नींद में ही शांति से इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

    परिवार ने प्रशंसकों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही इस कठिन समय में मीडिया और फैंस से परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया गया है।

    2016 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

    मुंबई में पली-बढ़ी अनन्या राज ने साल 2016 में थ्रिलर फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई।

    वह साल 2017 में रिलीज हुई ‘द फाइनल एग्जिट’ और साल 2019 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘घोस्ट’ में नजर आई थीं। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।

    तेलुगु और क्षेत्रीय सिनेमा में भी बनाई पहचान

    अनन्या राज ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ क्षेत्रीय सिनेमा में भी काम किया। साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘थगड़े ले’ में उन्होंने अभिनय किया था।

    इस फिल्म में वह नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर जैसे कलाकारों के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने त्रिभाषी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ में भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

    Latest articles

    दागी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

    Criminal Politics: लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है और इस विश्वास...

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...

    भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद: ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी, 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े

    भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस...

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात, दुनिया की आधी आबादी वाले समूह की बढ़ती ताकत

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली में शनिवार से 18वें BRICS शिखर...

    More like this