More
    Homeमध्यप्रदेशPWD के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे 50 हजार रुपए रिश्वत...

    PWD के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    रीवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ रीवा लोकायुक्त ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उनके कथित सहयोगी धर्मवीर भारती को भी लोकायुक्त टीम ने पकड़ा है।

    लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा के मुताबिक, सतना की एक टेस्टिंग लैब के मैनेजर सोनू सिंह ने 4 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फर्म का रुका हुआ काम शुरू कराने और नए काम दिलाने के बदले प्रभारी मुख्य अभियंता हर महीने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।

    शिकायत के सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी अधिकारी अपने सहयोगी धर्मवीर भारती के माध्यम से 50  हजार रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुके थे। इसके बाद बाकी 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप की योजना बनाई।

    डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को प्रभारी मुख्य अभियंता के शासकीय आवास पर कार्रवाई की। जैसे ही उन्होंने 50 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके कथित सहयोगी धर्मवीर भारती को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
    लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में रिश्वत से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this