More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में बरसते पानी के बीच निकली तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव...

    भोपाल में बरसते पानी के बीच निकली तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल में रविवार को बरसते पानी के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने टीटी नगर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हजारों की संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से भोपाल का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

    हल्की बारिश के बीच भी तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में देशभक्ति की अलख जगाने वाला अभियान चल रहा है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी का संदेश देती है।

    क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिली आजादी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष, बलिदान और आंदोलनों का परिणाम है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए आंदोलनों और क्रांतिकारियों के बलिदान से देश में ऐसा जनज्वार खड़ा हुआ, जिसके चलते अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने नागरिकों से देश के सभी वर्गों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के मार्ग पर आगे बढ़े और देश हमेशा चिर युवा एवं चिर स्वतंत्र रहे।

    हेमंत खण्डेलवाल बोले- राष्ट्र सर्वोपरि, भारत की एकता से बड़ा कुछ नहीं

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भोपाल में तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब भारत की अटूट राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की ताकत का प्रतीक है। हजारों हाथों में लहराता तिरंगा और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष देश के प्रति नागरिकों के सम्मान और गौरव को दर्शाते हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों में आत्मविश्वास जगाने और दुनिया के सामने भारत की शक्ति स्थापित करने का काम किया है। तिरंगा यात्रा का संदेश स्पष्ट है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और भारत की एकता, अखंडता एवं सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है।

    खण्डेलवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा के संदेश को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

    डॉ. महेन्द्र सिंह ने वीर जवानों के शौर्य को किया नमन

    भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान के साथ उसकी शक्ति, सामर्थ्य और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के शौर्य को नमन करने और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का अवसर है।
    उन्होंने कहा कि तिरंगे के नीचे एकजुट भारत ही नए भारत की सबसे बड़ी पहचान है। ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंजता भोपाल देश की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता का संदेश दे रहा है।

    मुख्यमंत्री ने आवास पर फहराया तिरंगा

    तिरंगा यात्रा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव प्रदर्शित करने की अपील की।

    टीटी नगर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

    तिरंगा यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे से होते हुए निर्धारित मार्ग से वापस टीटी नगर स्टेडियम पहुंची। यात्रा में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, उद्यमी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बड़ी संख्या में छात्र, युवा, बुजुर्ग, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक भी यात्रा का हिस्सा बने। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

    ये नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे, महापौर मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह, योग आयोग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

     

    Latest articles

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...

    MP News: भोपाल के विकास चौधरी का दिल इराकी मरीज के सीने में धड़का, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन

    भोपाल। राजधानी भोपाल के 53 वर्षीय व्यवसायी विकास चौधरी के निधन के बाद उनके...

    More like this

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...