More
    Homeमध्यप्रदेशबड़वानी में मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई...

    बड़वानी में मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

    Published on

    spot_img

    बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव के रामजी फलिया में एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान माया (25) पत्नी प्रदीप कनोजे, उनकी तीन वर्षीय बेटी सलोनी और डेढ़ वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है। घटना करीब 60 फीट गहरे कुएं में हुई।

    ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वरला थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

    परिवार में पसरा मातम

    घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां और दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए।

    महिला ने यह कदम क्यों उठाया? पुलिस जांच जारी

    एसडीओपी अजय वाघमारे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

    पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं

    पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। महिला की पारिवारिक परिस्थितियों, घटना से पहले की गतिविधियों और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this