More
    Homeमध्यप्रदेशMP Crime: छतरपुर में रेत निकालने के विवाद में हिंसक झड़प, 7...

    MP Crime: छतरपुर में रेत निकालने के विवाद में हिंसक झड़प, 7 घायल

    Published on

    spot_img

    छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव में खेत के पास रेत निकालने के विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते-देखते लाठी-डंडों, अवैध हथियारों और फायरिंग तक पहुंच गई। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    खेत से रेत निकालने का विरोध बना विवाद की वजह

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके खेत के पास स्थित बरसाती नाले से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी। विरोध करने पर पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ और बाद में बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई।

    एक पक्ष ने लगाया हमला और फायरिंग का आरोप

    घायल नरेंद्र विश्वकर्मा का आरोप है कि विरोध करने के बाद आरोपी पक्ष दोबारा बड़ी संख्या में हथियारों के साथ लौटा और उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि कुछ आरोपियों ने अवैध कट्टों से गोलीबारी की, जिसमें उनके भाई को गोली लगी।

    घायलों में पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, धर्मदास विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा और संजय विश्वकर्मा शामिल हैं। परिवार ने महिलाओं के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है।

    30-35 लोगों के साथ गांव पहुंचने का आरोप

    घायल पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि रेत निकालने का विरोध करने के बाद आरोपी कुछ देर के लिए चले गए थे, लेकिन बाद में करीब 30 से 35 लोगों के साथ लौटे और लाठी, बका तथा अवैध हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि फायरिंग के दौरान उनके पैर में गोली लगी।

    वीडियो आया सामने, पुलिस कर रही जांच

    घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहे अवैध हथियारों के संबंध में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद एक पक्ष के खेत के पास स्थित बरसाती नाले से रेत निकालने को लेकर हुआ था। हालांकि, इस दावे की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

     

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...