More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोंद से 10 क्विंटल...

    भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोंद से 10 क्विंटल संदिग्ध देसी घी जब्त

    Published on

    spot_img

    जांच के लिए घी के नमूने लैब भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई।

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 क्विंटल (938 किलोग्राम) संदिग्ध देसी घी जब्त किया है। जब्त किए गए घी की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5.50। रुपए लाख बताई गई है।

    आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मनोज पुष्प के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने करोंद स्थित प्रोस्पेरिटी टेक के शॉप नंबर 4 और 5 पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में गोवर्धन धौलपुर फ्रेश देसी घी और अमूल घी के विभिन्न पैक आकारों में बड़ी मात्रा में स्टॉक मिला।

    प्रारंभिक जांच में घी की गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण पूरे स्टॉक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जब्त कर लिया गया। साथ ही घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित व्यवसायी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान के पास आवश्यक खाद्य लाइसेंस नहीं था और न ही परिसर में लाइसेंस प्रदर्शित किया गया था। इसे अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Latest articles

    MP DGP Kailash Makwana ने प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को दिए सफलता के मंत्र

    भोपाल। मप्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस अधिकारी की...

    Paper Leak Law 2026: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पास, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

    नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन...

    Lock Upp 2: शिवांगी जोशी का दर्दनाक खुलासा, ‘मुंहबोले मामा ने एक्टिंग सिखाने के बहाने किया यौन शोषण’

    मुंबई। नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी...

    भगवान को कैसे रिझाएं?

    मनुष्य सदियों से ईश्वर की खोज करता आया है। कोई मंदिरों में भगवान को...

    More like this