More
    Homeमध्यप्रदेशMP Rain Alert: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा समेत 5 जिलों में भारी बारिश...

    MP Rain Alert: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी बारिश और 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मानसूनी तंत्र के कारण 1 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

    इन 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

    10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    भारी वर्षा की चेतावनी देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर के लिए जारी की गई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

    क्यों बदला मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर सक्रिय मानसूनी द्रोणिका, चक्रवाती परिसंचरण और ओडिशा, दक्षिण झारखंड तथा उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से आगे बढ़ रहे मौसम तंत्र के कारण बारिश का नया दौर शुरू हुआ है। यह सिस्टम पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में व्यापक वर्षा कराएगा।

    इन शहरों में भी बारिश की संभावना

    भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

    17% बारिश की कमी अब भी बरकरार

    प्रदेश में अब तक 345.9 मिमी (13.6 इंच) बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस समय तक 418.4 मिमी (16.5 इंच) वर्षा होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी करीब 17 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों की तेज बारिश से यह कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

    47 जिले अब भी सामान्य से पीछे

    प्रदेश के 47 जिलों में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इनमें देवास सबसे आगे है, जहां सामान्य से लगभग 29 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...