More
    Homeमध्यप्रदेशकिसानों को ₹3308 करोड़ की सौगात: सीएम का खंडवा में पुलिस बटालियन...

    किसानों को ₹3308 करोड़ की सौगात: सीएम का खंडवा में पुलिस बटालियन और नई सड़क का भी ऐलान

    Published on

    spot_img

    खंडवा। मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82.70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 3308 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए। इस अवसर पर प्रत्येक पात्र किसान को एकमुश्त 4 हजार रुपये की सम्मान निधि मिली।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाना है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, फसल विविधीकरण और मिट्टी परीक्षण को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने का अभियान है।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जैविक खेती, हाईटेक कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है और किसानों को आधुनिक तकनीक, ड्रोन आधारित कृषि, बेहतर सिंचाई और प्राकृतिक खेती से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी समय में किसानों को दिन के समय भी सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया। साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी), लाड़ली बहना योजना, सरकारी रोडवेज बस सेवा, एयर एंबुलेंस और धार्मिक स्थलों के विकास सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया।

    खंडवा को मिली दो बड़ी सौगातें

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में नई पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही मूंदी-खंडवा सड़क निर्माण के लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी करने की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अंत में प्रदेशवासियों से आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया।

    Latest articles

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...

    Nigeria Attack: कडुना में बंदूकधारियों का हमला, 30 लोगों की मौत

    अबूजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप...

    More like this

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...