More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    Published on

    spot_img

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चूना भट्टी क्षेत्र में रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार और आईपीओ में कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 3.91 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फेसबुक विज्ञापन, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और नकली सेबी (SEBI) पंजीयन प्रमाण पत्र के जरिए पीड़ित का विश्वास जीतकर वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस के अनुसार, 29 मई को बुजुर्ग के फेसबुक पर निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद ‘अनन्या कुलकर्णी’ नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की अधिकारी बताया। उसने ‘सारथी प्लान’ के तहत शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का दावा किया।

    महिला की बातों में आकर बुजुर्ग ने निवेश शुरू कर दिया। उन्हें एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया, जिसमें निवेश की राशि और लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया जाता रहा। ऐप में दिखाई जा रही जानकारी के कारण उन्हें विश्वास हो गया कि उनका निवेश सुरक्षित है और तेजी से बढ़ रहा है।

    शिकायत के मुताबिक, 11 जून से 9 जुलाई के बीच बुजुर्ग ने अपने विभिन्न बैंक खातों से आरटीजीएस और ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से करीब 3 करोड़ 91 लाख रुपये आरोपियों के खातों में भेज दिए। ठग लगातार अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाते रहे।

    कुछ समय बाद फर्जी ट्रेडिंग ऐप में उनके निवेश की राशि 62 अरब 31 करोड़ रुपये दिखाई जाने लगी। इतनी बड़ी रकम देखकर बुजुर्ग बेहद उत्साहित हो गए, लेकिन जब उन्होंने राशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने नया बहाना बना दिया। उनसे कहा गया कि पूरी रकम निकालने से पहले 20 प्रतिशत टैक्स या प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।

    लगातार अतिरिक्त रकम की मांग और भुगतान के बावजूद पैसा नहीं मिलने पर बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के साथ नकली सेबी पंजीयन प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया था। साइबर पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और फर्जी ट्रेडिंग ऐप से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

     

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...