More
    Homeमध्यप्रदेशकारगिल विजय दिवस: SAI CRC भोपाल की ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में...

    कारगिल विजय दिवस: SAI CRC भोपाल की ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    Published on

    spot_img

    भोपाल। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सेंट्रल रीजनल सेंटर (CRC) भोपाल ने रविवार को विशेष ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में फिटनेस के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।

    सेना के अधिकारी, SAI के खिलाड़ी शामिल हुए

    SAI CRC भोपाल परिसर से निकली साइकिल रैली का शुभारंभ ग्रुप कैप्टन आशुतोष वी. अथावले, TAC कमांडर, 12 टैक्टिकल एयर सेंटर, एयर फोर्स भोपाल ने किया। इस दौरान मुख्यालय 21 कोर (द्रोणाचल), सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB) भोपाल, SAI के खिलाड़ियों, अधिकारियों और सशस्त्र बलों के जवानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

    चार किमी शहीदों के लिए साइकिल चलाई

    करीब 50 प्रतिभागियों ने चार किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में हिस्सा लेकर कारगिल युद्ध के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। रैली शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों ने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    साइकिलिंग से राष्ट्रभक्ति का संंदेश

    इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन आशुतोष वी. अथावले ने कहा कि ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसी पहल फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक संगम है। उन्होंने नागरिकों से नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के साथ देश के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखने का आह्वान किया।

    SAI CRC भोपाल ने इस विशेष आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। फिटनेस और राष्ट्रप्रेम का समन्वय समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this