More
    Homeमध्यप्रदेशसिंहस्थ 2028 में प्रयागराज महाकुंभ-2025 के अनुभवों को किया जाएगा लागू

    सिंहस्थ 2028 में प्रयागराज महाकुंभ-2025 के अनुभवों को किया जाएगा लागू

    Published on

    spot_img

    भोपाल में राज्य स्तरीय ToT सेमिनार, 303 मास्टर ट्रेनर्स तैयार; भीड़ प्रबंधन, तकनीक और समन्वय पर रहेगा विशेष फोकस

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस सिंहस्थ-2028 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए प्रयागराज महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन से मिले अनुभवों को अपनाएगी। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘सिंहस्थ-2028 : ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (ToT’ का राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर के मास्टर ट्रेनर्स, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आधुनिक पुलिसिंग की रणनीति पर मंथन किया।

    पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि सिंहस्थ-2028 केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है। इसकी सफलता के लिए मध्यप्रदेश पुलिस पिछले तीन वर्षों से चरणबद्ध तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ-2025 के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपदा प्रबंधन का अध्ययन किया था। अब उन्हीं बेस्ट प्रैक्टिसेज को सिंहस्थ-2028 की कार्ययोजना में शामिल किया जा रहा है।

    डीजीपी ने बताया कि फरवरी 2026 में उज्जैन में आयोजित मंथन और विषय विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद अप्रैल 2026 की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस ड्यूटी पोर्टल, eHRMS, साइबर सुरक्षा योजना और विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करने के निर्णय लिए गए। अब राज्य स्तरीय सेमिनार के माध्यम से इन तैयारियों की समीक्षा कर जिलों के लिए आगे की रणनीति तय की जा रही है।

    303 मास्टर ट्रेनर्स संभालेंगे प्रशिक्षण की कमान

    मप्र पुलिस ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत दो चरणों में Training of Trainers (ToT) कार्यक्रम आयोजित कर 303 मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए हैं। ये प्रशिक्षित अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने जिलों में हजारों पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, संचार व्यवस्था और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

    डीजीपी मकवाणा ने बताया कि सिंहस्थ के लिए आवश्यक पुलिस अधोसंरचना के विकास संबंधी डीपीआर को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, eHRMS प्रणाली अंतिम चरण में है, जिसके जरिए हजारों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी, तैनाती और मानव संसाधन प्रबंधन डिजिटल रूप से किया जाएगा।

    महाकुंभ की इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास फोकस

    प्रयागराज महाकुंभ-2025 के अनुभवों के आधार पर सिंहस्थ-2028 में वन-वे मूवमेंट, होल्डिंग एरिया, कलर कोडिंग, मार्शलिंग सिस्टम, प्रभावी पब्लिक अनाउंसमेंट, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, त्वरित सूचना तंत्र, अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण और आधुनिक भीड़ प्रबंधन तकनीकों को लागू किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन को अधिक सुगम बनाया जाएगा।

    सेमिनार में उत्तरप्रदेश के महानिदेशक (रेलवे) डी. प्रकाश ने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता प्रशिक्षित मानव संसाधन, पर्याप्त संसाधनों और विभिन्न एजेंसियों के प्रभावी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रशिक्षण को अधिक व्यवहारिक और परिस्थिति आधारित बनाने की आवश्यकता बताई।

    विशेष पुलिस महानिदेशक उपेन्द्र जैन ने कहा कि सिंहस्थ में ड्यूटी केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर है। उन्होंने प्रशिक्षण में सेवा भावना, संवेदनशीलता, आपदा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया।
    उत्तरप्रदेश की महानिदेशक रेणुका मिश्रा ने ‘Police Service, Not Police Force’ की अवधारणा को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार ही किसी भी धार्मिक आयोजन की वास्तविक सफलता का आधार होता है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...