More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर बंपर...

    MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर बंपर भर्ती

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोहन सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद गृह विभाग ने गुरुवार को चार अलग-अलग आदेश जारी कर विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी।

    मुख्यमंत्री ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में विभाग के रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस विभाग में पदोन्नति और नई भर्ती की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए, ताकि बल की कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

    इन पदों पर होगी भर्ती

    गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी-

    • आरक्षक (जनरल ड्यूटी) – 7,500 पद
    • आरक्षक (चालक) – 1,000 पद
    • सूबेदार (आशुलिपिक) – 135 पद
    • सहायक उपनिरीक्षक (आशुलिपिक) – 520 पद
    • सूबेदार – 81 पद
    • उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) – 312 पद
    • उपनिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) – 69 पद
    • उपनिरीक्षक (क्यूडी) – 4 पद
    • उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) – 22 पद
    • उपनिरीक्षक (आयुध) – 10 पद
    • उपनिरीक्षक (फोटो) – 9 पद

    18 हजार पद भरने का है लक्ष्य

    राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 18 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। फिलहाल पहले चरण में 9,662 पदों को मंजूरी मिली है, जबकि शेष पदों के लिए भी जल्द प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने की संभावना है।

    पिछले वर्ष सरकार ने 8,500 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी थी और अब उससे भी बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    Latest articles

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में...

    More like this