More
    Homeमध्यप्रदेशMP के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिली IPS रैंक, डीजीपी...

    MP के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिली IPS रैंक, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पहनाए बैज

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के लिए मंगलवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। भारतीय पुलिस सेवा (चयन सूची-2025) के तहत राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में नियुक्त किए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने उन्हें IPS रैंक के बैज पहनाए।

    इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी भविष्य में भी कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रदेश के विकास में अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रभावी परिचय देंगे।

    डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और व्यवहार ऐसे हों, जो पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने यह भी कहा कि योग्य अधिकारियों को समय पर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है और इसी नीति के तहत इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति मिली है।

    इन अधिकारियों को रैंक प्रदान की

    समारोह में डीजीपी मकवाना द्वारा निमिषा पाण्डेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सराफ और समर वर्मा को IPS रैंक प्रदान की गई।

    अब ये IPS कहलाएंंगे

    गौरतलब है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 17 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से भारतीय पुलिस सेवा (चयन सूची-2025) के तहत इन सात अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर आवंटित करते हुए IPS में नियुक्त किया है। भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के अनुसार सभी अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करेंगे और निर्धारित इंडक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this