More
    Homeदेशमानसून का कहर: जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

    मानसून का कहर: जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

    Published on

    spot_img

    14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजौरी में बाढ़ से सैकड़ों वाहन बहे

    नई दिल्ली/जयपुर। देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर असर डाल रही है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आ गई, जिससे धारहाल नदी उफान पर पहुंच गई। बाढ़ के कारण बेला स्थित न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में पानी भर गया और करीब 200 से 250 वाहन बह गए।

    मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के दोबारा सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। रविवार के लिए उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर असर

    खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    उत्तराखंड में भूस्खलन से यात्रा बाधित

    उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। सुरक्षा कारणों से घोड़े-खच्चरों की सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं।

    वहीं, पिथौरागढ़ में कैलाश-मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं, धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, गरबाधार क्षेत्र में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला मार्ग बंद हो गया है।

    अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से डेढ़ लाख से अधिक प्रभावित

    अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 7 लोगों की मौत, 29 लोग घायल और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं।

    प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    Latest articles

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    More like this

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...