More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका: गधों को गुलाब जामुन खिलाकर...

    भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका: गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव से मांगी अच्छी वर्षा

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्त रफ्तार और लगातार कम बारिश से बढ़ती चिंता के बीच राजधानी भोपाल में शनिवार को एक अनोखा आयोजन देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने कोलार तिराहे पर गधों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की और उन्हें गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव से प्रदेश में अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

    लोक परंपरा के तहत किया गया आयोजन

    कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्दीकी ने बताया कि मालवा-निमाड़, इंदौर, उज्जैन, खंडवा और बुरहानपुर सहित कई क्षेत्रों में वर्षों पुरानी लोक मान्यता है कि लंबे समय तक वर्षा नहीं होने पर गधों का सम्मान कर उन्हें मिठाई खिलाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इससे इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। इसी परंपरा को भोपाल में प्रतीकात्मक रूप से निभाया गया।

    बारिश नहीं हुई तो किसानों की बढ़ेगी मुश्किल

    सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश किसान बोवनी पूरी कर चुके हैं और खेती में बड़ी राशि खर्च कर चुके हैं। लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों की नमी कम होती जा रही है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है, जिसका असर किसानों के साथ-साथ आम लोगों पर भी पड़ेगा।

    तालाब और डैम भरने की कामना

    उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के तालाब, डैम, कुएं और बावड़ियां पानी से भरने की प्रार्थना करना है। उनका कहना था कि वे दोबारा ऐसी स्थिति नहीं देखना चाहते, जब जलस्तर इतना गिर जाए कि लोग बड़े तालाब के भीतर तक पैदल पहुंचने लगें।

    जरूरत पड़ी तो आगे भी होंगे धार्मिक आयोजन

    मुजाहिद सिद्दीकी ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं होती है तो प्रार्थना सभा, भंडारे और अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भी इंद्र देव से अच्छी वर्षा की कामना की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों और प्रदेश की खुशहाली के लिए किया गया प्रतीकात्मक प्रयास है।

    प्रदेश में अब भी बारिश का इंतजार

    मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में किसान अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में नया मौसम तंत्र सक्रिय होने और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...