More
    HomeदेशSonam Wangchuk Health Update: 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल...

    Sonam Wangchuk Health Update: 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती, इलाज से इनकार

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि वांगचुक डिहाइड्रेशन का शिकार हैं और उनके शरीर में पोटैशियम का स्तर भी सामान्य से कम पाया गया है। हालांकि उन्होंने दवा, ड्रिप और अन्य चिकित्सकीय उपचार लेने से इनकार कर दिया।

    वांगचुक पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। लंबे उपवास के कारण उनका वजन करीब 9.5 किलोग्राम घट चुका है।

    डॉक्टरों ने जताई चिंता

    अस्पताल प्रशासन के अनुसार वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं और यूरिन कीटोन का स्तर बढ़कर 3+ हो गया है। चिकित्सकों ने तत्काल ओरल या इंट्रावेनस फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट थेरेपी की सलाह दी है, लेकिन वांगचुक और उनके परिवार ने फिलहाल इलाज के लिए सहमति नहीं दी है।

    वांगचुक के निजी चिकित्सक डॉ. नितिन दीघे ने दावा किया कि अस्पताल में गृह मंत्रालय के अधिकारी की मौजूदगी के कारण उनकी मेडिकल टीम को मरीज से मिलने नहीं दिया गया।

    पत्नी ने अस्पताल में भर्ती करने पर उठाए सवाल

    वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने कहा कि पोटैशियम की कमी का इलाज जंतर-मंतर पर भी किया जा सकता था। उनके अनुसार अस्पताल में भर्ती करना आवश्यक नहीं था।

    तीसरे हेल्थ बुलेटिन में क्या कहा गया?

    सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी तीसरे हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि सोनम वांगचुक पूरी तरह होश में हैं। उनका ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन स्तर सामान्य है, लेकिन लंबे उपवास के कारण लगातार चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है ताकि कोई गंभीर जटिलता न उत्पन्न हो।

    वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके भी अनशन पर

    वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक वांगचुक दोबारा जंतर-मंतर नहीं लौटते, तब तक वे अपना अनशन जारी रखेंगे।

    इसी दौरान मंच के पास पहुंची एक महिला ने अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी। बाद में महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने विरोध का कारण धार्मिक भावनाओं को बताया।

    संसद मार्च से पहले हाई अलर्ट

    सोमवार को प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग, वाहनों की सघन जांच और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

    उधर, अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

    Latest articles

    हरदा में चेक बाउंस मामले में निशांत पुनासे को 1 साल की सजा, 17.32 लाख रुपए प्रतिकर का आदेश

    हरदा। हरदा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत ने चेक बाउंस के मामले में...

    दागी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

    Criminal Politics: लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है और इस विश्वास...

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...

    भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद: ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी, 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े

    भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस...

    More like this

    हरदा में चेक बाउंस मामले में निशांत पुनासे को 1 साल की सजा, 17.32 लाख रुपए प्रतिकर का आदेश

    हरदा। हरदा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत ने चेक बाउंस के मामले में...

    दागी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

    Criminal Politics: लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है और इस विश्वास...

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...