More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी, 44 जिलों में...

    MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट; डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब नौ दिन की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 19 जुलाई से नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होने के बाद प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

    शुक्रवार को उमरिया, डिंडौरी, बालाघाट सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भोपाल में भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और सक्रिय द्रोणिका (ट्रफ लाइन) के कारण प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे अगले कुछ दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

    मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज से भारी बारिश हो सकती है।

    इन 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

    अगले 24 घंटों के दौरान डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

    वहीं श्योपुर, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में बादलों के बीच धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

    सामान्य से 15% कम बारिश

    इस मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में अब तक 247 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 291 मिमी होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

    पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी 26 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी हिस्से में 5 प्रतिशत दर्ज की गई है।

    35 जिलों में अब भी बारिश की कमी

    अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, धार, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, शिवपुरी और विदिशा सहित 35 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

    इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

    भोपाल, इंदौर, देवास, ग्वालियर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, भिंड, अशोकनगर और निवाड़ी सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

    देवास सबसे आगे, अलीराजपुर सबसे पीछे

    बारिश के आंकड़ों में देवास प्रदेश में सबसे आगे है, जहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले में अब तक लगभग 18 इंच बारिश हो चुकी है। इसके अलावा हरदा में 15 इंच, इंदौर और सीहोर में करीब 14 इंच, जबकि भोपाल में 13.1 इंच वर्षा दर्ज की गई है।

    वहीं अलीराजपुर सबसे कम बारिश वाला जिला बना हुआ है, जहां अब तक केवल करीब 2.25 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...