दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों को उनके आधिकारिक चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए।
अब दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार पूरी रफ्तार से शुरू होगा और सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे।
भाजपा और कांग्रेस को मिले पारंपरिक चुनाव चिन्ह
मुख्य मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल मिला है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
अन्य प्रमुख दलों के उम्मीदवार और चुनाव चिन्ह
निर्वाचन आयोग द्वारा अन्य दलों के प्रत्याशियों को भी उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं—
- आपका गणतंत्र पार्टी के जितेंद्र माझी – सिलाई मशीन
- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव मंडल – केतली
- राइट टू रिकॉल पार्टी के धर्मेंद्र सिंह पवार – प्रेशर कुकर
- परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के बालकिशन विश्वकर्मा – सीटी
- राष्ट्रीय समाधान जनमोर्चा की डॉ. राखी बाला – लैपटॉप
- राष्ट्रीय समानता दल के राम सिंह कुशवाहा – नारियल फार्म
- भारतीय सभ्यता पार्टी के शुभम राजपूत – कैंची
- भारतीय गणवार्ता पार्टी की संजना सिंह किन्नर – बैटरी टॉर्च
- भीम सेना के हरदास कुशवाह – चारपाई
निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले ये चुनाव चिन्ह
निर्दलीय प्रत्याशियों को भी आयोग ने अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं—
- कंछेदी लाल कुशवाहा – स्कूल का बस्ता
- देवेश परिहार – टेलीविजन
- धर्मेंद्र सिंह – टीवी रिमोट
- बृजेंद्र शाह – बाल्टी
- राघवेंद्र सिंह – बल्ला
- रोहित गुप्ता – एयर कंडीशनर
- बाबूलाल सोनी – फलों से भरी टोकरी
- वेद भैया – माइक
- सुरेश अहिरवार – बांसुरी
- एडवोकेट हंसमुखी लोधी – सात किरणों वाली कलम की निब
अब तेज होगा चुनाव प्रचार
चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही दतिया उपचुनाव का प्रचार अभियान नए चरण में प्रवेश कर गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन मैदान में कुल 21 उम्मीदवार होने से चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगाएंगे।


