More
    Homeमध्यप्रदेशDatia By-Election 2026: नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन, भाजपा-कांग्रेस ने प्रचार...

    Datia By-Election 2026: नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन, भाजपा-कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 16 जुलाई को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। स्क्रूटनी के बाद फिलहाल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने हुए हैं। अब नामांकन वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

    30 जुलाई को होने वाले मतदान को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुनाव प्रचार को पूरी ताकत के साथ शुरू कर दिया है।

    कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

    कांग्रेस ने प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में व्यापक चुनावी रणनीति बनाई है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसके अलावा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 30 जिलाध्यक्षों को भी दतिया में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी नेता 16 से 30 जुलाई तक दतिया में डेरा डालकर चुनाव प्रचार करेंगे।

    पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रियव्रत सिंह, सचिन यादव, विधायक फूल सिंह बैरया और सिद्धार्थ कुशवाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार से दतिया में चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी मतदान तक लगातार प्रचार अभियान में सक्रिय रहेंगे। पार्टी ने कई बड़ी जनसभाओं और करीब पांच चुनावी रैलियों की भी योजना बनाई है।

    भाजपा ने भी बनाई मजबूत रणनीति

    भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाह को चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-प्रभारी बनाया है। भाजपा भी बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर प्रचार अभियान तेज कर रही है।

    तीन बाहरी ऑब्जर्वर करेंगे चुनाव की निगरानी

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने दतिया जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। 17 जुलाई को ईवीएम और वीवीपैट का दूसरा रैंडमाइजेशन किया जाएगा।

    केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

    • विजय भारती (IAS, पश्चिम बंगाल कैडर) – जनरल ऑब्जर्वर
    • के. थियागराजन (IPS, कर्नाटक कैडर) – पुलिस ऑब्जर्वर
    • विशाल मलानी (IRS) – व्यय पर्यवेक्षक

    तीनों अधिकारी मतगणना पूरी होने तक दतिया में ही तैनात रहेंगे।

    आचार संहिता पर रहेगी सख्त नजर

    निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि रैली, जनसभा, जुलूस या लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए रिटर्निंग अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

    चुनावी खर्च और आदर्श आचार संहिता की निगरानी के लिए एसएसटी, वीएसटी, फ्लाइंग स्क्वॉड और एमसीएमसी की टीमें सक्रिय हैं। सी-विजिल ऐप पर मिलने वाली शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया जाएगा। चुनाव संपन्न होने तक दतिया जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।

    स्क्रूटनी के बाद 25 उम्मीदवार मैदान में

    दतिया उपचुनाव के लिए कुल 29 उम्मीदवारों ने 32 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। स्क्रूटनी के दौरान चार उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इसके बाद 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

    दतिया उपचुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...