More
    Homeमध्यप्रदेशMP IFMIS Cares Camp 2026: वित्तीय लेन-देन की तकनीकी समस्याओं के तकनीकी...

    MP IFMIS Cares Camp 2026: वित्तीय लेन-देन की तकनीकी समस्याओं के तकनीकी समाधान के लिए 16-17 जुलाई को भोपाल में शिविर

    Published on

    spot_img

    वल्लभ भवन कोषालय से जुड़े सभी डीडीओ होंगे शामिल, विशेषज्ञ टीम ऑन-द-स्पॉट करेगी तकनीकी दिक्कतों का निराकरण

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय वित्तीय लेन-देन को अधिक सुगम, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। वित्त विभाग की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (IFMIS) से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 16 और 17 जुलाई 2026 को भोपाल में दो दिवसीय “IFMIS Cares Camp” आयोजित किया जाएगा।

    आयुक्त, कोष एवं लेखा के निर्देश पर आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को IFMIS सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराना है।

    वरिष्ठ कोषालय अधिकारी नितीन वाघमोडे के अनुसार, वल्लभ भवन कोषालय से संबंधित सभी डीडीओ के लिए यह शिविर सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक कॉलेज, श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित होगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

    विशेषज्ञ टीम करेगी तत्काल समाधान

    शिविर में तकनीकी विशेषज्ञों की विशेष टीम मौजूद रहेगी, जो विभिन्न विभागों से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करेगी। सभी संबंधित डीडीओ से निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर लंबित तकनीकी मामलों का निराकरण कराने का आग्रह किया गया है।

    सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल शासकीय वित्तीय लेन-देन की प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी, बल्कि IFMIS से जुड़ी तकनीकी बाधाओं का प्रभावी एवं स्थायी समाधान भी सुनिश्चित होगा।

    Latest articles

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.20 लाख मतदाता

    भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार...

    More like this