More
    Homeमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव: भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, डॉ. नरोत्तम...

    दतिया उपचुनाव: भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी मिली  जिम्मेदारी

    Published on

    spot_img

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज संभालेंगे प्रचार की कमान

    भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची में मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और क्षेत्रीय प्रभाव वाले नेताओं को शामिल किया गया है।

    सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि पूर्व गृहमंत्री एवं दतिया से छह बार विधायक रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया है। हाल ही में भाजपा ने दतिया से उम्मीदवार बदलते हुए आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में डॉ. मिश्रा की भूमिका को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल होने से पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चुनाव प्रचार में उनके अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और स्थानीय जनाधार का पूरा उपयोग किया जाएगा।

    सूची के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे। वहीं केंद्र की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    प्रदेश सरकार की ओर से दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह भी दतिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

    ग्वालियर-चंबल के समीकरण साधने की रणनीति

    दतिया ग्वालियर-चंबल संभाग का महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र है। इसे देखते हुए भाजपा ने क्षेत्रीय प्रभाव वाले नेताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, सुमित्रा वाल्मीकि और शैतान सिंह पाल सहित अंचल के कई प्रभावशाली नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

    राजनीतिक विज्ञानियों का मानना है कि भाजपा इस उपचुनाव में स्थानीय नेतृत्व, संगठन की मजबूती और सामाजिक समीकरणों के संतुलन के जरिए अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...