More
    HomeदेशVoter ID New Rules: अब नए वोटर कार्ड के लिए माता-पिता की...

    Voter ID New Rules: अब नए वोटर कार्ड के लिए माता-पिता की SIR जानकारी अनिवार्य, निर्वाचन आयोग ने बदले नियम

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) बनवाने की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले नए आवेदकों को अपने माता-पिता की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) से जुड़ी जानकारी देना अनिवार्य होगा। चुनाव आयोग का कहना है कि इस कदम से मतदाता सूची की शुद्धता बढ़ेगी और सत्यापन प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।

    नए और पुराने दोनों मतदाताओं पर लागू होगा नियम

    निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रावधान केवल उन मौजूदा मतदाताओं तक सीमित नहीं है जो पिछली SIR प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। अब नए मतदाता भी आवेदन करते समय अपने माता-पिता की SIR से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यह जानकारी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और उसके सत्यापन की प्रक्रिया का हिस्सा होगी।

    फॉर्म-6 के साथ देना होगा घोषणा-पत्र

    निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि फॉर्म-6 भरने वाले सभी नए आवेदकों को माता-पिता की SIR संबंधी जानकारी के साथ निर्धारित घोषणा-पत्र (Declaration) भी जमा करना होगा। आयोग के अनुसार, यह व्यवस्था सबसे पहले पिछले वर्ष बिहार में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान लागू की गई थी, जहां नए मतदाताओं से फॉर्म-6 के साथ यह घोषणा-पत्र भरवाया गया था।

    क्या है बदलाव का उद्देश्य?

    निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से मतदाताओं की बेहतर मैपिंग, पहचान का अधिक सटीक सत्यापन और दस्तावेजों की संख्या में कमी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में भी यह कदम उपयोगी साबित होगा।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this