More
    Homeमध्यप्रदेश11 साल से फरार सांसी गैंग का शातिर चोर भोपाल GRP के...

    11 साल से फरार सांसी गैंग का शातिर चोर भोपाल GRP के हत्थे चढ़ा, 15 वारंट और 54 हजार का था इनाम

    Published on

    spot_img

    भोपाल। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बैग काटकर नकदी और जेवर चोरी करने वाले कुख्यात सांसी गैंग के एक शातिर बदमाश को भोपाल जीआरपी (GRP) ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सत्यभान सांसी उर्फ सत्यभान (40) हरियाणा के भिवानी जिले का निवासी है। उसके खिलाफ देशभर में 15 स्थायी और गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। इनमें 13 वारंट भोपाल जीआरपी और दो इटारसी जीआरपी के थे। पुलिस ने आरोपी पर 54 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

    ट्रेनों में बैग काटकर उड़ाते थे नकदी और जेवर

    पुलिस के अनुसार, सत्यभान कुख्यात सांसी गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह गिरोह ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। आरोपी ब्लेड या चाकू से बैग और वॉलीबैग काटकर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। गिरोह ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और असम सहित छह राज्यों में कई वारदातों को अंजाम दिया है।

    मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

    पुराने लंबित वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान भोपाल जीआरपी ने आरोपी की तलाश तेज की। पुलिस ने हरियाणा के भिवानी, हिसार और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

    इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की गई। कुछ समय बाद उसका मोबाइल असम के गुवाहाटी में बंद मिला। जांच के दौरान पता चला कि सत्यभान वहां एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है।

    प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाया गया

    भोपाल जीआरपी ने गुवाहाटी के जालुकबाड़ी थाने से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि की। इसके बाद अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया और आरोपी को गुवाहाटी सेंट्रल जेल से भोपाल लाकर उसके खिलाफ लंबित सभी 15 वारंटों की तामील कराई गई।

    11 साल पुराने मामलों में थी तलाश

    पुलिस के अनुसार, सत्यभान के खिलाफ चोरी, भवन में चोरी, आदतन चोरी और साक्ष्य छिपाने समेत भारतीय न्याय संहिता/पूर्व भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    Latest articles

    Paper Leak Law 2026: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पास, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

    नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन...

    Lock Upp 2: शिवांगी जोशी का दर्दनाक खुलासा, ‘मुंहबोले मामा ने एक्टिंग सिखाने के बहाने किया यौन शोषण’

    मुंबई। नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी...

    भगवान को कैसे रिझाएं?

    मनुष्य सदियों से ईश्वर की खोज करता आया है। कोई मंदिरों में भगवान को...

    एमपी में पदोन्नति का पेच: नियमों से ज्यादा हावी मनमानी?

    मध्य प्रदेश में लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई पदोन्नति...

    More like this

    Paper Leak Law 2026: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पास, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

    नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन...

    Lock Upp 2: शिवांगी जोशी का दर्दनाक खुलासा, ‘मुंहबोले मामा ने एक्टिंग सिखाने के बहाने किया यौन शोषण’

    मुंबई। नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी...

    भगवान को कैसे रिझाएं?

    मनुष्य सदियों से ईश्वर की खोज करता आया है। कोई मंदिरों में भगवान को...