More
    Homeमध्यप्रदेशMP Rain Alert: तीन दिन मिलेगी बारिश से राहत, 14 जुलाई से...

    MP Rain Alert: तीन दिन मिलेगी बारिश से राहत, 14 जुलाई से फिर झमाझम बरसेंगे बादल

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 14 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने के बाद कई जिलों में फिर से तेज और भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

    शनिवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के सभी 55 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

    14 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

    मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह से दिखाई देगा। इसी के प्रभाव से 14 जुलाई के बाद कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    खरीफ फसलों के लिए राहत की खबर

    विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल तेज बारिश में आई कमी किसानों के लिए राहत लेकर आई है। लगातार बारिश के कारण कई जिलों के खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिससे खरीफ फसलों में सड़न और नुकसान का खतरा बढ़ गया था। अब हल्की बारिश से खेतों का अतिरिक्त पानी निकल सकेगा और फसलों को फायदा मिलेगा।

    जुलाई में सामान्य से अधिक हुई बारिश

    जून में कम बारिश के बाद जुलाई के शुरुआती दिनों में मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। प्रदेश में अब तक करीब 240 मिलीमीटर (9.5 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य 222.1 मिलीमीटर से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है।

    पश्चिमी मध्यप्रदेश में सामान्य से 24% अधिक बारिश दर्ज की गई।
    पूर्वी मध्यप्रदेश में अभी भी सामान्य से 8% कम वर्षा हुई है।
    देवास में सबसे ज्यादा बारिश, भोपाल-इंदौर भी आगे

    इस मानसून सीजन में देवास सबसे अधिक बारिश वाला जिला बना हुआ है, जहां सामान्य से 115 प्रतिशत अधिक यानी करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई है।

    इसके अलावा 

    हरदा : 15 इंच
    इंदौर : 14 इंच
    सीहोर : 14 इंच
    भोपाल : 13.1 इंच

    वहीं आलीराजपुर में अब तक सबसे कम, करीब 2.25 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

    आगर-मालवा, भोपाल, इंदौर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, पन्ना और सिवनी सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    वहीं अनूपपुर, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, रायसेन और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...