More
    Homeधर्म-अध्यात्मभगवान कितनी दूर हैँ ?

    भगवान कितनी दूर हैँ ?

    Published on

    spot_img

    एक राजा के दरबार में विद्वानों की सभा चल रही थी। एक विद्वान भागवत पुराण में वर्णित ‘गजेन्‍द्र मोक्ष’ नामक रोचक कथा सुना रहे थे। वे बोले – ‘गजराज की करुण पुकार सुनते ही भगवान नारायण भागते हुए चले आये। जल्‍दी में वे अपना शंख और चक्र लेना भी भूल गए। यहां तक कि उन्‍होंने अपनी संगिनी देवी लक्ष्‍मी को भी सूचित नहीं किया।’

    विद्वान की बात सुनते ही राजा ने उनसे प्रश्‍न किया – ‘स्‍वामी जी, कृपया मुझे यह बतलायें कि उस जगह से बैकुण्‍ठ कितनी दूर है जहां से हाथी ने पुकार लगायी थी?’

    विद्वान ने उत्‍तर दिया – ‘क्षमा कीजिए, मैं इस प्रश्‍न का उत्तर नहीं दे सकता। ऐसे बहुत कम सौभागयशाली हैं जो इस प्रश्‍न का उत्‍तर दे सकते हैं।’
    दरबार में मौजूद बाकी सभी विद्वानों ने भी इस प्रश्‍न का उत्तर दे पाने में असमर्थता जतायी। अचानक राजा के पीछे खड़ा एक व्‍यक्‍ति धीरे से बोला – ‘महाराज, यदि आप मुझे अनुमति दें तो मैं इस प्रश्‍न का उत्‍तर बता सकता हूं।’ राजा की अनुमति मिलते ही वह बोला – ‘हे महाराज, उस जगह से बैकुण्‍ठ उतना ही दूर था जितनी दूर से उस हाथी की पुकार सुनी जा सके।’
    भगवान नारायण का एक नाम ‘हृदयनिवासी’ भी है।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this