More
    Homeमध्यप्रदेशMP में 9 IPS अधिकारियों के तबादले, शहडोल-शाजापुर को मिले नए एसपी;...

    MP में 9 IPS अधिकारियों के तबादले, शहडोल-शाजापुर को मिले नए एसपी; सागर, नर्मदापुरम और भोपाल में नए आईजी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इस फेरबदल में शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं, जबकि सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण जोन में नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    तबादला सूची के अनुसार संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। वहीं प्रियंका शुक्ला को शाजापुर जिले की नई पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

    आईजी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वे अब तक नर्मदापुरम जोन के आईजी थे और सागर रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद सागर आईजी का पद अतिरिक्त प्रभार से संचालित किया जा रहा था।

    इसी तरह चंद्रशेखर सोलंकी, जो वर्तमान में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ हैं, को आईजी नर्मदापुरम जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी प्रशासन, पीएचक्यू से स्थानांतरित कर आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल बनाया गया है।

    किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी

    रुचि वर्धन मिश्रा – आईजी, ग्रामीण जोन भोपाल।
    मिथिलेश शुक्ला – आईजी, सागर रेंज।
    चंद्रशेखर सोलंकी – आईजी, नर्मदापुरम जोन।
    हरि नारायणचारी मिश्रा – आईजी प्रशासन, पीएचक्यू।
    संजय कुमार अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, शहडोल।
    प्रियंका शुक्ला – पुलिस अधीक्षक, शाजापुर।
    सिमाला प्रसाद – डीआईजी, खरगोन रेंज।
    यशपाल सिंह राजपूत – पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर।
    रामजी श्रीवास्तव – एआईजी, पुलिस अकादमी भौंरी।

    कटियार और अनुराग को मिला अतिरिक्त प्रभार

    तबादला आदेश के साथ राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ स्पेशल डीजी दूरसंचार, पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं आईजी इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग को आईजी एसएएफ इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    Latest articles

    दागी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

    Criminal Politics: लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है और इस विश्वास...

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...

    भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद: ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी, 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े

    भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस...

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात, दुनिया की आधी आबादी वाले समूह की बढ़ती ताकत

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली में शनिवार से 18वें BRICS शिखर...

    More like this

    दागी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

    Criminal Politics: लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है और इस विश्वास...

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...

    भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद: ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी, 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े

    भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस...