More
    Homeखेलएशियन गेम्स 2026: चिकिता तनिपार्थी क्वार्टर फाइनल में हारीं, वॉलीबॉल में पाकिस्तान...

    एशियन गेम्स 2026: चिकिता तनिपार्थी क्वार्टर फाइनल में हारीं, वॉलीबॉल में पाकिस्तान से भारत की हार; कुश्ती में नीतेश का मेडल पक्का

    Published on

    spot_img

    नागोया (जापान)। Asian Games 2026:एशियन गेम्स-2026 के 12वें दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। एक दिन पहले भारत को दो गोल्ड दिलाने वाली तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी महिला कंपाउंड इंडिविजुअल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में एक अंक के अंतर से हार गईं। वहीं पुरुष वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। सेपकटकरा में भारत ने वियतनाम को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    कुश्ती में नीतेश सिवाच ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का पहला रेसलिंग मेडल पक्का कर दिया। दूसरी ओर, मानसी अहलावत सेमीफाइनल में जापान की नोनोका ओजाकी से 0-6 से हार गईं। अब उनके पास ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलने का मौका रहेगा।

    भारत फिलहाल 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज सहित 60 पदकों के साथ मेडल टैली में आठवें स्थान पर है।

    तीरंदाजी: दो गोल्ड जीतने वाली चिकिता एक अंक से हारीं

    एक दिन पहले भारत को दो गोल्ड दिलाने वाली चिकिता तनिपार्थी महिला कंपाउंड इंडिविजुअल के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरिफाह से 144-143 से हार गईं। मुकाबला बेहद करीबी रहा और चिकिता सिर्फ एक अंक के अंतर से बाहर हो गईं।

    कुश्ती: नीतेश फाइनल में, भारत का मेडल पक्का

    नीतेश सिवाच ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा सेमीफाइनल में मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गनबातार हांगझोउ एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं।

    नीतेश की इस जीत के साथ भारत का 2026 एशियन गेम्स में कुश्ती का पहला मेडल पक्का हो गया। इस साल एशियन चैंपियनशिप में वे सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। फाइनल में उनका सामना ईरान के मेहदी बालिहामजेहदेह या जापान के यूरी नाकाजातो से होगा।

    मानसी अहलावत ब्रॉन्ज की दौड़ में

    महिला 62 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मानसी अहलावत को जापान की दो बार की वर्ल्ड चैंपियन नोनोका ओजाकी ने 6-0 से हराया। अब मानसी रेपेचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगी।

    इससे पहले मानसी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की इरीना कुजनेत्सोवा को 6-1 और क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की जो सु-बीन को हराया था।

    वॉलीबॉल: पाकिस्तान ने भारत को 3-0 से हराया

    पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 25-19, 25-23, 25-18 से हराया। मुकाबला करीब एक घंटे 20 मिनट चला। भारत की ओर से अश्वाल राय ने सर्वाधिक 10 अंक बनाए, जबकि पाकिस्तान के मुराद खान ने 22 अंक जुटाए।

    भारत दूसरे सेट में एक समय 19-16 से आगे था, लेकिन लगातार गलतियों के कारण बढ़त गंवा बैठा। हार के साथ भारत का वॉलीबॉल अभियान समाप्त हो गया।

    सेपकटकरा: भारत ने वियतनाम को हराया

    पुरुष क्वाड्रेंट के ग्रुप मुकाबले में भारत ने वियतनाम को 15-12, 15-9 से हराकर 2-0 से जीत दर्ज की। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम का अगला मुकाबला म्यांमार से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारत का मेडल पक्का हो जाएगा।

    स्क्वॉश: तन्वी खन्ना ने भारत की वापसी कराई

    महिला टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ तन्वी खन्ना ने वर्ल्ड नंबर-33 ली का यी को 3-1 से हराकर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। तन्वी ने पहला गेम 4-11 से गंवाने के बाद 13-11, 11-9 और 13-11 से अगले तीन गेम जीते।

    इससे पहले अनाहत सिंह को चान सिन युक ने 3-2 से हराया। अब निर्णायक मुकाबला अनुभवी जोशना चिनप्पा खेलेंगी।

    जूडो: यामिनी मौर्य क्वार्टर फाइनल में

    महिला 57 किग्रा वर्ग में यामिनी मौर्य ने कतर की फतेना बु-काहूस को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगले दौर में उनका सामना मंगोलिया की अरियुंजाया तेरबिश से होगा।

    रेसलिंग: अमन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

    पुरुषों के ग्रीको-रोमन 77 किग्रा वर्ग में भारत के अमन ने मंगोलिया के बोर्गिल तुवशिनबातार को 8-6 से हराया। एक समय 2-6 से पिछड़ने के बाद अमन ने लगातार अंक जुटाकर मुकाबला अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना कतर के एशियन चैंपियन शाहिन बदाघीमोफराद से होगा।

    ताइक्वांडो: रूपा पूमसे के फाइनल से बाहर

    महिला व्यक्तिगत पूमसे के सेमीफाइनल में भारत की रूपा बायोर 7.6100 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं। पूमसे में खिलाड़ी बिना प्रतिद्वंद्वी के निर्धारित मूवमेंट का प्रदर्शन करता है और उसका आकलन तकनीक व प्रस्तुति के आधार पर होता है।

    आज 33 गोल्ड मेडल के मुकाबले

    एशियन गेम्स के 12वें दिन कुल 33 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। ताइक्वांडो में सबसे ज्यादा छह और जूडो में पांच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले होंगे। शूटिंग के पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में भारत के अनीश भानवाला भी चुनौती पेश कर रहे हैं।


    Latest articles

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...

    कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव, 9 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

    नई दिल्ली। Cancer Medicine Prices: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं...

    More like this

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...