More
    Homeमध्यप्रदेशहरदीप सिंह पुरी की एमपी से राज्यसभा उम्मीदवारी के खिलाफ NSUI का...

    हरदीप सिंह पुरी की एमपी से राज्यसभा उम्मीदवारी के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, भोपाल में पुतला फूंका

    Published on

    spot_img

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी नगर के पास हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पुरी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। NSUI ने पुरी के कथित ‘एपस्टीन कनेक्शन’ पर सवाल उठाते हुए उनकी उम्मीदवारी वापस लेने की मांग की।

    NSUI नेताओं ने मध्यप्रदेश में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि एक ओर बच्चों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है, वहीं दूसरी ओर सरकार ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है, जिसे संगठन विवादों से जोड़कर देखता है।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे NSUI मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय दूसरे मुद्दों पर ध्यान दे रही है। सोनी ने हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए इसे प्रदेश की जनता और महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।

    NSUI के जिला उपाध्यक्ष रेहान अहमद ने प्रदर्शन के दौरान ‘एपस्टीन से यारी’ का नारा लगाते हुए बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जिला महासचिव आजाद वर्मा ने मांग की कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे और पुरी की उम्मीदवारी वापस ले।

    प्रदर्शन में NSUI के महासचिव तारिक खान, पीयूष पवार, वंश कनोजिया, इसानी द्विवेदी, आयुष राठौड़, विनायक प्यासी, अभिषेक जगोरिया, श्रीकांत जावा, शिवांश तोमर और अंश भारद्वाज सहित संगठन के कई पदाधिकारी और छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Latest articles

    हिंउस समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी के आरोप

    भोपाल। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी से जुड़ा विवाद थमने का नाम...

    एमपी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दिन में 1.24 करोड़ की चोरी की संपत्ति जब्त

    भोपाल/सीहोर/शाजापुर/रीवा। मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    More like this