More
    Homeसंपादकीयपुलिस और सोशल मीडिया: वर्दी की मर्यादा की नई परीक्षा

    पुलिस और सोशल मीडिया: वर्दी की मर्यादा की नई परीक्षा

    Published on

    spot_img

    Social Media Guidelines: सोशल मीडिया आज संवाद का सबसे तेज माध्यम है, लेकिन वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के लिए यह केवल अभिव्यक्ति का मंच नहीं हो सकता। पुलिस की पहचान, उसकी जिम्मेदारियां और उसके पास उपलब्ध संवेदनशील सूचनाएं सामान्य नागरिक से अलग होती हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर जारी 24 बिंदुओं की गाइडलाइन समय की जरूरत कही जा सकती है।

    दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में यह देखने को मिला है कि कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपलब्धियों, कार्रवाई और व्यक्तिगत छवि को सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित करने में अधिक रुचि दिखाते हैं। कई बार कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इस तरह सामने आते हैं कि पुलिस की गोपनीयता और जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। वर्दी की प्रतिष्ठा व्यक्तिगत वाह-वाही से नहीं, बल्कि संयमित और निष्पक्ष कार्यशैली से बनती है।

    गाइडलाइन में शासन की नीतियों की सार्वजनिक आलोचना, वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां, लंबित जांच और न्यायालयीन मामलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने पर रोक महत्वपूर्ण है। महिला, बालिका और किशोर पीड़ितों की पहचान उजागर न करने का निर्देश तो पुलिस की जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता, दोनों की दृष्टि से आवश्यक है।

    इसी तरह संवेदनशील ड्यूटी की लोकेशन, जियो-टैगिंग, जब्त हथियारों अथवा सामग्री की तस्वीरें और सरकारी कार्यक्रमों का निजी प्रचार रोकने के निर्देश भी महत्वपूर्ण हैं। पुलिस की उपलब्धि किसी एक अधिकारी की निजी उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बल के सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है।

    हालांकि, सोशल मीडिया पर अनुशासन का अर्थ पुलिसकर्मियों की हर अभिव्यक्ति पर अनावश्यक नियंत्रण नहीं होना चाहिए। नियमों का उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए-गोपनीयता की रक्षा, जांच की निष्पक्षता, विभागीय अनुशासन और पुलिस की संस्थागत गरिमा। शिकायतों के लिए निर्धारित विभागीय माध्यम प्रभावी और सुलभ होंगे, तभी सोशल मीडिया पर शिकायत करने की प्रवृत्ति भी कम होगी।

    वर्दी अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी देती है। सोशल मीडिया पर एक छोटी-सी पोस्ट भी पुलिस की छवि, किसी जांच और किसी व्यक्ति की निजता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि पुलिसकर्मी सोशल मीडिया को निजी प्रचार का मंच नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल किया जाने वाला माध्यम समझें।

    Latest articles

    एमपी में 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, सागर-देवास-सिवनी को मिले नए कलेक्टर

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले...

    MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा सहित चार आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

    भोपाल ।  मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार...

    MP Cabinet Decisions: नर्मदा घाटी की योजनाओं के लिए ₹3378 करोड़, EOW को 345 करोड़ रुपए

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट...

    एमपी में वाणिज्यिक कर अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय 1 करोड़ तो खर्च 3.78 करोड़

    भोपाल। मध्य प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने वाणिज्यिक...

    More like this

    एमपी में 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, सागर-देवास-सिवनी को मिले नए कलेक्टर

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले...

    MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा सहित चार आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

    भोपाल ।  मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार...

    MP Cabinet Decisions: नर्मदा घाटी की योजनाओं के लिए ₹3378 करोड़, EOW को 345 करोड़ रुपए

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट...