More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में बारिश और ठंड का दोहरा असर, 12 जिलों में अलर्ट;...

    एमपी में बारिश और ठंड का दोहरा असर, 12 जिलों में अलर्ट; शाजापुर सबसे ठंडा

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम के दोहरे मिजाज ने ठिठुरन बढ़ा दी है। एक ओर पूर्वी मध्यप्रदेश के 12 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शाजापुर जिले के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल में भी पारा गिरकर 9.5 डिग्री पर पहुंच गया है।

    चक्रवाती तूफान अकवान और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। उज्जैन में ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह नौ बजे से पहले नहीं लगेंगी। वहीं, उमरिया में बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कीचड़ और फिसलन से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर दलदल जैसे हालात बनने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    पूर्वी एमपी के इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी मध्यप्रदेश के 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं।

    इससे पहले शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मंडला, सिंगरौली, डिंडौरी, मैहर, रीवा और सीधी में बारिश हुई। अनूपपुर के अमरकंटक में पहले ही करीब एक इंच पानी गिर चुका है। लगातार बारिश के कारण पूर्वी जिलों में ठंड और नमी का असर बढ़ रहा है।

    शाजापुर सबसे ठंडा, भोपाल में भी 9.5 डिग्री तापमान

    प्रदेश में बारिश के बीच रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल में 9.2 डिग्री, जबकि नीमच के मरुखेड़ा, छतरपुर के नौगांव और भोपाल में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

    तूफान और पहाड़ों की बर्फबारी से बदला मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चक्रवाती तूफान अकवान और पूर्वी हिस्से में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र का असर दिखाई दे रहा है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश और आंधी का दौर बना हुआ है।

    दूसरी ओर कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आ रही ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान गिर रहा है। इस तरह एक ओर बारिश और दूसरी ओर सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है।

    आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन

    मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में ठंड का असर और तेज हो सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के सीधे प्रभाव से न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट की संभावना है।

    नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड बढ़ने का सामान्य रुझान रहता है। ग्वालियर में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि उज्जैन में यह 2.3 डिग्री दर्ज किया जा चुका है।

    भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलती हैं। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का दौर सक्रिय हो गया है। मौसम प्रणालियां सक्रिय रहने पर नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में भी बारिश की संभावना बन सकती है।

     

    Latest articles

    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज थाईलैंड से भिड़ेगा भारत, जीत की हैट्रिक का लक्ष्य

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy; महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो जीत दर्ज...

    भोपाल में मेट्रो निर्माण विवाद: औकाफ-ए-शाही प्रभारी पर फेंकी स्याही

    भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो निर्माण के लिए कब्रिस्तान की जमीन के इस्तेमाल को...

    दुनिया के नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर अनोखा अध्ययन

    मां के दूध की पोषण क्षमता में देशों के बीच अंतर, नॉर्वे में सबसे...

    इस्राइल में गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज, आज लिकुड और आइजेनकोट के बीच अहम बैठक

    तेल अवीव। इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज...

    More like this

    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज थाईलैंड से भिड़ेगा भारत, जीत की हैट्रिक का लक्ष्य

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy; महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो जीत दर्ज...

    भोपाल में मेट्रो निर्माण विवाद: औकाफ-ए-शाही प्रभारी पर फेंकी स्याही

    भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो निर्माण के लिए कब्रिस्तान की जमीन के इस्तेमाल को...

    दुनिया के नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर अनोखा अध्ययन

    मां के दूध की पोषण क्षमता में देशों के बीच अंतर, नॉर्वे में सबसे...