More
    Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, शाजापुर में पारा 7.1 डिग्री: सात जिलों...

    मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, शाजापुर में पारा 7.1 डिग्री: सात जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश में दिखाई देने लगा है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट ला दी है। शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी भोपाल में पारा 9 डिग्री पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चक्रवाती तूफान अकवान से जुड़ी मौसम प्रणाली के प्रभाव के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के सात जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर तथा सात जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

    भोपाल समेत कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन

    प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार रात शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। इसके अलावा बैतूल में 9.2, रायसेन और धार में 9.4 तथा दमोह में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

    नौगांव में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, खजुराहो में 10.2, रीवा में 10.4, इंदौर में 10.6 और जबलपुर तथा उमरिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम के इस बदलाव से सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस होने लगा है।

    सात जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

    एक तरफ प्रदेश में सर्दी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान के कमजोर पड़ने के बावजूद इससे जुड़ी मौसम प्रणाली का असर प्रदेश के कुछ जिलों में दिखाई दे सकता है।

    शनिवार को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को भी कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। हालांकि, मौसम प्रणाली कमजोर होने के कारण भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। गुरुवार से ही प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। शहडोल संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

    पहाड़ों की बर्फबारी से और गिरेगा तापमान

    कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों के साथ मध्य प्रदेश में भी पड़ रहा है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश के तापमान को नीचे ला रही हैं। मौसम प्रणालियों का असर समाप्त होने और आसमान साफ होने के बाद रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।

    नवंबर में ठंड के साथ बारिश का भी इतिहास

    मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी तेज होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मौसम विभाग के पुराने आंकड़ों के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान तेजी से गिरता है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

    भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का भी पुराना ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने की शुरुआत से मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। तीसरे और चौथे सप्ताह में इनके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बन सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम के दोहरे मिजाज के बीच कहीं ठिठुरन बढ़ रही है, तो कहीं बारिश और तेज हवाओं का इंतजार है।

     

     

     

     

    Latest articles

    इस्राइल में गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज, आज लिकुड और आइजेनकोट के बीच अहम बैठक

    तेल अवीव। इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज...

    कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर ट्रेलर में घुसी, नौ की मौत

    कोटा। राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों...

    जीडीपी 7% की दर से बढ़ने का अनुमान, महंगाई से बढ़ेगा कर्ज का बोझ; दिसंबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

    नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 7 प्रतिशत की विकास दर...

    रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST अधीक्षक, घर से 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद

    नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के...

    More like this

    इस्राइल में गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज, आज लिकुड और आइजेनकोट के बीच अहम बैठक

    तेल अवीव। इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज...

    कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर ट्रेलर में घुसी, नौ की मौत

    कोटा। राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों...

    जीडीपी 7% की दर से बढ़ने का अनुमान, महंगाई से बढ़ेगा कर्ज का बोझ; दिसंबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

    नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 7 प्रतिशत की विकास दर...