More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दिन में 1.24 करोड़ की...

    एमपी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दिन में 1.24 करोड़ की चोरी की संपत्ति जब्त

    Published on

    spot_img

    भोपाल/सीहोर/शाजापुर/रीवा। मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 10 दिनों में 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों और रेल पुलिस इकाइयों ने चोरी के कई मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति में नर्मदा नल-जल योजना के पाइप, सोने-चांदी के आभूषण, विद्युत तार, मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी शामिल हैं।

    शाजापुर में 73.85 लाख के पाइप जब्त

    अवंतिपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए 73 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।

    रीवा में 23 लाख की संपत्ति बरामद

    समान थाना पुलिस ने शहर में हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन संदिग्धों से पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान सोना, नकदी और अन्य सामान समेत करीब 23 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

    जीआरपी ने खोलीं चोरी की कई वारदातें

    जीआरपी ग्वालियर ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन से ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के ट्रॉली बैग, लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आईपैड, मॉनिटर, घरेलू सामान और अन्य लगेज समेत 8 लाख 26 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

    वहीं, जीआरपी थाना रानी कमलापति पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया। उनके कब्जे से करीब चार लाख रुपये के मोबाइल फोन जब्त किए गए। दोनों रेल पुलिस इकाइयों ने मिलकर 12 लाख 26 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की।

    सीहोर में सोने-चांदी के आभूषण बरामद

    मंडी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से करीब 6 लाख 55 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए।

    निवाड़ी में इनामी आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

    निवाड़ी पुलिस ने ओरछा थाना क्षेत्र की नाराई नाका चौकी के अंतर्गत हुई घर में चोरी का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सोने की अंगूठी, झुमकी, टॉप्स, नाक की कील, सोने का ओम, चांदी की 12 जोड़ी पायल, 58 बिछिया, 42,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। मुख्य आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

    बैतूल और देवास में भी कार्रवाई

    बैतूल के भैंसदेही और कोतवाली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया। खेतों में लगे मोटर पंपों से कॉपर वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसमें कॉपर वायर, मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार शामिल हैं।

    देवास जिले की बागली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया। उसके कब्जे से करीब 1 लाख 44 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

    विदिशा और मंदसौर में भी चोर गिरफ्तार

    विदिशा के आनंदपुर थाना पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 80 किलोग्राम विद्युत तार और 700 रुपये नकद समेत कुल 40,700 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। वहीं, मंदसौर की पिपलियामंडी पुलिस ने लहसुन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की।

     

     

    Latest articles

    हिंउस समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी के आरोप

    भोपाल। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी से जुड़ा विवाद थमने का नाम...

    हरदीप सिंह पुरी की एमपी से राज्यसभा उम्मीदवारी के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, भोपाल में पुतला फूंका

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी के...

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    More like this

    हिंउस समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी के आरोप

    भोपाल। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी से जुड़ा विवाद थमने का नाम...

    हरदीप सिंह पुरी की एमपी से राज्यसभा उम्मीदवारी के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, भोपाल में पुतला फूंका

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी के...

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...