More
    Homeमध्यप्रदेशMP पुलिस में बड़ा फेरबदल: बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा सहित चार आईपीएस...

    MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा सहित चार आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

    Published on

    spot_img

    भोपाल ।  मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। गृह विभाग की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सागर और देवास जिले में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना बदली गई है। वहीं, दो अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

    आदेश के मुताबिक, अनुराग सुजानिया को सागर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह संजीव कुमार सिन्हा को सागर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सिन्हा इससे पहले 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), ग्वालियर में सेनानी के पद पर पदस्थ थे।

    इसी तरह, पुनीत गेहलोत को देवास के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर आदित्य मिश्रा को देवास का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मिश्रा इससे पहले बालाघाट जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।

    गृह विभाग द्वारा जारी आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। आदेश पर गृह विभाग के सचिव के हस्ताक्षर हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

    इस फेरबदल के बाद सागर और देवास जिलों में पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास होगी, जबकि अनुराग सुजानिया और पुनीत गेहलोत पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ रहेंगे।

    Latest articles

    एमपी में 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, सागर-देवास-सिवनी को मिले नए कलेक्टर

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले...

    MP Cabinet Decisions: नर्मदा घाटी की योजनाओं के लिए ₹3378 करोड़, EOW को 345 करोड़ रुपए

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट...

    एमपी में वाणिज्यिक कर अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय 1 करोड़ तो खर्च 3.78 करोड़

    भोपाल। मध्य प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने वाणिज्यिक...

    गुवाहाटी के होटल में खूनी वारदात, गोलीबारी में पांच की मौत; एक परिवार के चार लोगों की गई जान

    गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात संपत्ति विवाद के चलते एक होटल में...

    More like this