More
    Homeदेशरियाद-दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर तक बंद, सऊदी अरब में फंसे 4...

    रियाद-दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर तक बंद, सऊदी अरब में फंसे 4 हजार भारतीय

    Published on

    spot_img

    भोपाल/नई दिल्ली। मध्य पूर्व में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच सऊदी अरब के लिए हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्माम आने-जाने वाली उड़ानें 7 नवंबर 2026 तक निलंबित रखने का फैसला किया है। वहीं, जेद्दा की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। इसके चलते उमराह करने सऊदी अरब गए करीब 4 हजार भारतीयों की स्वदेश वापसी प्रभावित होने की आशंका है। इनमें मध्य प्रदेश के 300 से अधिक और भोपाल-इंदौर के 120 से ज्यादा यात्री शामिल बताए जा रहे हैं।

    उड़ानें रद्द होने से यात्रियों के सामने भारत लौटने की समस्या खड़ी हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से प्रभावित यात्रियों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन पर रोजाना प्रति व्यक्ति 4 से 5 हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।

    हफीज ने कहा कि भारतीय दूतावास की ओर से हेल्पलाइन जारी करने और वीजा अवधि बढ़ाने में मदद करने जैसे कदम जरूरी हैं, लेकिन इनसे यात्रियों की वापसी सुनिश्चित नहीं होगी। केंद्र सरकार को एयरलाइंस के साथ समन्वय कर वैकल्पिक उड़ानों या विशेष विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि प्रभावित भारतीय जल्द अपने घर लौट सकें।

    रीबुकिंग और रिफंड की सुविधा

    एयर इंडिया ने 24 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग वाले पात्र यात्रियों को मुफ्त रीबुकिंग और टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड देने की घोषणा की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी निर्धारित शर्तों के तहत एक बार मुफ्त रीबुकिंग की सुविधा दी है। हालांकि, टिकट बदलने या रिफंड मिलने का मतलब यह नहीं है कि यात्रियों को तुरंत भारत लौटने के लिए दूसरी उड़ान में सीट मिल जाएगी।

    अकासा एयर ने भी जेद्दा की उड़ानें 10 नवंबर और रियाद की उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित रखने की घोषणा की थी। इससे यात्रियों के सामने उपलब्ध विकल्प सीमित हो गए हैं। ऐसे में प्रभावित लोगों को वैकल्पिक उड़ानों की उपलब्धता और एयरलाइंस के दिशा-निर्देशों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

    मक्का-मदीना की सुरक्षा को लेकर चिंता

    सऊदी अरब और आसपास के क्षेत्र में तनाव के बीच उमराह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है। मक्का और मदीना के आसपास मिसाइलों का मलबा गिरने की आशंका को लेकर चेतावनी जारी होने की खबरें भी सामने आई हैं।

     

     

    Latest articles

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...

    मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघते राजनेता

    -महेश दीक्षित Politicians crossing the 'Lakshman Rekha' of propriety: कुर्सी और सत्ता की लड़ाई में...

    ओबीसी क्रीमीलेयर पर असमंजस, दो महीने से अटकी आईएएस की ट्रेनिंग

    नई दिल्ली। OBC Creamy Layer: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के क्रीमीलेयर नियमों को लेकर...

    More like this

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...

    मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघते राजनेता

    -महेश दीक्षित Politicians crossing the 'Lakshman Rekha' of propriety: कुर्सी और सत्ता की लड़ाई में...