More
    HomeमनोरंजनAI से बनी तस्वीरों-वीडियो पर नेहा शर्मा सख्त, दी कानूनी कार्रवाई की...

    AI से बनी तस्वीरों-वीडियो पर नेहा शर्मा सख्त, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। अभिनेत्री नेहा शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई अपनी तस्वीरों और वीडियो के अनधिकृत इस्तेमाल पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि उनकी अनुमति के बिना चेहरे और पहचान का इस्तेमाल करके AI कंटेंट बनाने, उसमें बदलाव करने या उसे साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    बिना अनुमति AI तस्वीरें-वीडियो बनाने पर आपत्ति

    नेहा शर्मा ने शनिवार को अपनी पोस्ट में उन लोगों से ऐसे सभी कंटेंट तत्काल हटाने को कहा, जिनमें उनकी सहमति के बिना AI तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी तस्वीरें या वीडियो तैयार किए गए हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।

    अभिनेत्री ने अपनी पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल और उससे उनकी छवि या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने पर आपत्ति जताई। उनकी चेतावनी का उद्देश्य बिना अनुमति तैयार किए गए डिजिटल कंटेंट के प्रसार पर रोक लगाना है।
    फर्जी अकाउंट से भी नहीं बच पाएंगे कार्रवाई से
    नेहा शर्मा ने स्पष्ट किया कि ऐसे कंटेंट को बनाने, प्रकाशित करने या साझा करने वाले लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के पीछे छिपकर या AI तकनीक का सहारा लेकर जवाबदेही से बचने की कोशिश भी स्वीकार्य नहीं होगी।

    यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब AI के जरिए मशहूर हस्तियों के चेहरे, आवाज और व्यक्तित्व की नकल कर तस्वीरें और वीडियो बनाने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। डीपफेक और छेड़छाड़ किए गए वीडियो किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, निजता और व्यक्तिगत अधिकारों को प्रभावित कर सकते हैं।

    कई फिल्मी सितारे भी उठा चुके हैं कानूनी कदम

    नेहा शर्मा से पहले अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर और सुनील शेट्टी समेत कई फिल्मी हस्तियां अपनी पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी कदम उठा चुकी हैं।

    Latest articles

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...

    मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघते राजनेता

    -महेश दीक्षित Politicians crossing the 'Lakshman Rekha' of propriety: कुर्सी और सत्ता की लड़ाई में...

    ओबीसी क्रीमीलेयर पर असमंजस, दो महीने से अटकी आईएएस की ट्रेनिंग

    नई दिल्ली। OBC Creamy Layer: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के क्रीमीलेयर नियमों को लेकर...

    More like this

    धार में दर्दनाक हादसा: टायर फटने के बाद कार में लगी आग, चार युवक जिंदा जले 

    धार। धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादलपुर...

    मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघते राजनेता

    -महेश दीक्षित Politicians crossing the 'Lakshman Rekha' of propriety: कुर्सी और सत्ता की लड़ाई में...