More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police Transfer: 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, उज्जैन-जबलपुर समेत कई जिलों...

    MP Police Transfer: 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, उज्जैन-जबलपुर समेत कई जिलों में नई पदस्थापना

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Police Transfer: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में पदस्थ 8 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 2023 बैच के पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं।

    आदेश के मुताबिक आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से. 2023) को एसडीओपी सिहोरा, जिला जबलपुर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा पदस्थ किया गया है।

    मनस्वी शर्मा (भा.पु.से. 2023) को एसडीओपी त्योंथर, जिला रीवा से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन बनाया गया है।

    मनीष भारद्वाज (भा.पु.से. 2023) वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर के पद पर थे। उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

    विक्रम अहिरवार (भा.पु.से. 2023), जो नगर पुलिस अधीक्षक नागदा, जिला उज्जैन के पद पर पदस्थ थे, को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल पदस्थ किया गया है।

    जयेन्द्र लिंगजर्पा (भा.पु.से. 2023), एसडीओपी महिदपुर, जिला उज्जैन से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला ग्वालियर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
    इसके अलावा घनश्याम मालवीय (रा.पु.से. 1998), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किए गए हैं।

    महेंद्र तारोफकर (रा.पु.से. 2001), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर पदस्थ किए गए हैं।

    वहीं श्रीमती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से. 2002), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

    गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये पदस्थापन आगामी आदेश पर्यंत प्रभावी रहेंगे।

    Latest articles

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...

    कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव, 9 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

    नई दिल्ली। Cancer Medicine Prices: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं...

    More like this